Baby Name: भगवान राम और सीता के नाम पर रखें बच्चों के ये खूबसूरत नाम, सुनकर दिल हो जाएगा खुश know beautiful unique name of bhagwan ram and sita for new born baby boy and girl, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडknow beautiful unique name of bhagwan ram and sita for new born baby boy and girl

Baby Name: भगवान राम और सीता के नाम पर रखें बच्चों के ये खूबसूरत नाम, सुनकर दिल हो जाएगा खुश

Baby Name: घर में नन्हा मेहमान आने वाला है और उसका नाम सबसे स्पेशल रखना चाहते हैं तो भगवान राम और सीता के इन हटके नामों को ट्राई कर सकते हैं। जिनमे हर नाम का अलग अर्थ है और इसे सब पसंद करेंगे।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 Dec 2023 12:37 PM
share Share
Follow Us on
Baby Name: भगवान राम और सीता के नाम पर रखें बच्चों के ये खूबसूरत नाम, सुनकर दिल हो जाएगा खुश

बच्चों के नाम का उनके व्यक्तित्व पर अच्छा खासा असर पड़ता है। इसीलिए लोग मीनिंगफुल नाम रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप दिन रात भगवान राम का जप करते रहते हैं। तो अपने पोते-पोती को राम और सीता के ये खूबसूरत नाम दे सकते हैं। जिन्हें सुनकर हर कोई बस तारीफ करेगा और नाम का अर्थ भी जरूर पूछ लेगा। न्यू बॉर्न बेटे और बेटी के लिए भगवान राम और सीता के नाम की ये लिस्ट जरूर आपको पसंद आएगी।

Girl Baby Name List Of Mata Sita

वैदेही
माता सीता का एक नाम।
जानकी
राजा जनक की पुत्री माता सीता का नाम जानकी है।
मैथिली
मिथिला नरेश के घर जन्मी माता सीता का एक नाम मैथिली भी है।
सुनयना
माता सीता की मां का नाम सुनयना था।
अयोनि
केवल भक्तों के लिए इच्छानुसार प्रकट होने वाली माता सीता का ये नाम बिल्कुल यूनिक है।

Boy Baby Name List Lord Ram

भगवान राम के नाम
वाग्मी
वाग्मी का मतलब होता है अच्छे वक्ता। भगवान राम के 108 नाम में से एक है ये नाम।

कौसलेय
माता कौशल्या के पुत्र भगवान राम का नाम कौसलेय भी है।

त्रिविक्रम
तीनों लोकों को तीन पग में नापने वाले वामन अवतार का नाम त्रिविक्रम है।

पराकाश
भगवान राम का एक नाम।

रमन

रमदीप

पराक्ष
पराक्ष का मतलब होता है उज्ज्वल और चमकदार। भगवान राम का ये नाम बिल्कुल यूनिक है।

अयांश
अयांश का मतलब होता है रोशनी की पहली किरण। सूर्य का तेज, माता-पिता का अंश।

राघव
भगवान राम का राघव नाम काफी पुराना और मशहूर है। घर में बुलाने के लिए इस नाम से बेहतर दूसरा नाम नही है। 

अनिक्रत
अनिक्रत का मतलब होता है समझदार और ऊंचे कुल का पुत्र। भगवान राम का एक नाम।

निर्वेद
भगवान के गिफ्ट को निर्वेद कहते हैं। भगवान राम के भक्त हैं और घर में जन्मे बच्चे का नाम कुछ रखना चाहते हैं तो निर्वेद नाम खूबसूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।