Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडModern unique meaningful Hindu Baby girl names inspired from lord shiva

लाडली बेटी को दें भगवान शिव से जुड़े ये सुंदर नाम, बहुत मॉडर्न और मीनिंगफुल है हर एक नेम

घर में लाडली बेटी ने जन्म लिया है और आप उसे भगवान शिव से जुड़ा कोई नाम देना चाहते हैं, तो यहां बहुत ही प्यारे नामों की एक लिस्ट दी गई है। ये सभी नाम मीनिंगफुल होने के साथ काफी मॉडर्न और यूनिक भी हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 03:16 PM
share Share
Follow Us on
लाडली बेटी को दें भगवान शिव से जुड़े ये सुंदर नाम, बहुत मॉडर्न और मीनिंगफुल है हर एक नेम

बच्चे का जन्म होना, हर पैरेंट्स के लिए बड़ा ही स्पेशल मोमेंट होता है। वो बच्चे की हर छोटी-बड़ी चीज को बड़े ही ध्यान से प्लान करते हैं। इनमें से एक हैं बच्चे का नाम। कहते हैं कि नाम का असर व्यक्ति के स्वभाव और पर्सनेलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में बच्चे का सही नाम चुनना पैरेंट्स के लिए और भी ज्यादा इंपोर्टेंट हो जाता है। ज्यादातर हिन्दू पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखना पसंद करते हैं। अगर आपके घर प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है और आप उसे भगवान शिव से जुड़ा कोई प्यार सा नाम देना चाहते हैं, तो यहां दी गई लिस्ट में से चुन सकते हैं। ये सभी नाम बहुत ही सुंदर हैं और इनका अर्थ भी बहुत प्यारा है।

लाडली बेटी को दें भगवान शिव से जुड़ा नाम

* आयरा : भगवान शिव से जुड़ा हुआ यह भी एक बेहद ही प्यारा नाम है। इसका अर्थ होता है 'शुरुआत'। कोई छोटा और यूनिक नेम पसंद है तो ये नाम चुन सकते हैं।

* अनाया : अनाया का अर्थ होता है सबसे श्रेष्ठ। यह भी भगवान शिव से जुड़ा हुआ एक प्यारा सा नाम है। छोटा होने के साथ साथ ये बेहद मॉडर्न भी है।

* शिवन्या: भगवान शिव से जुड़ा हुआ यह नाम आपकी लाडली के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। यह सुनने में भी काफी ज्यादा यूनिक और सुंदर नाम है।

* आयुष्वी : आयुष्वी का अर्थ है लंबे समय तक जीने वाला। भगवान शिव से जुड़ा हुआ यह नाम भी काफी ज्यादा यूनिक और सुंदर है।

* आश्वी : आश्वी का अर्थ है 'ब्लेस्ड'। भगवान शंकर की ब्लेसिंग्स बेटी पर हमेशा बनी रहें, उसके लिए आप छोटा और प्यारा सा नाम चुन सकते हैं।

* रुद्राक्षी: रुद्राक्षी का अर्थ है भगवान शिव की आंख। लाडली बेटी के लिए यह यूनिक और प्यारा सा नाम भी एकदम परफेक्ट रहेगा।

* प्रिशा : बेटी का नाम 'प' अक्षर से निकला है, तो आप उसे ये प्यारा सा नाम भी दे सकते हैं। इसका अर्थ है भगवान शिव द्वारा दी गई प्रतिभा। यह नाम सुनने में भी काफी मॉडर्न है।

* अनविका : अनविका का अर्थ है शक्तिशाली, पूर्ण और मजबूत अर्थात भगवान शिव। यदि आप भी भगवान शिव के भक्त हैं तो बेटी को ये प्यारा सा नाम दे सकते हैं।

* निया: बेटी को कोई छोटा सा और क्यूट सा नाम देना चाहते हैं, तो ये बिल्कुल सही रहेगा। निया हनुमान जी का एक नाम है, जो भगवान शिव के ही अवतार कहें जाते हैं।

* आद्या : आद्या भगवान शिव की पत्नी यानी देवी शक्ति का एक नाम है। आद्या का अर्थ है प्रथम शक्ति, अद्वितीय, धारणा से परे, अर्थात देवी पार्वती। यह एक छोटा और बेहद ही मॉडर्न नाम है।

* इर्षिका: इर्षिका का अर्थ है शक्ति। भगवान शिव और माता शक्ति से जुड़ा यह प्यारा सा नाम आपकी लाडली के लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको कोई बहुत ही यूनिक नाम चाहिए, तब भी ये बेस्ट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें