Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडholi 2025 safety tips for kids to protect skin and hair from holi colours side effects in hindi

Holi 2025: होली की मस्ती के बीच बच्चों का भी रखें ध्यान, अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

  • Tips to protect skin and hair from holi colour: खुशियों के इस त्योहार होली में उस समय भंग पड़ जाता है, जब पेरेंट्स की थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत को मुश्किल में डाल देती है। ऐसे में बच्चे के लिए इस त्योहार को खुशनुमा बनाने के लिए ये होली सेफ्टी टिप्स जरूर अपनाएं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
Holi 2025: होली की मस्ती के बीच बच्चों का भी रखें ध्यान, अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

होली बच्चों का सबसे पसंदीदा त्योहार होता है। इस दिन छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही रंगों से भरी पिचकारियां लेकर घर से बाहर दोस्तों को भिगाने के लिए निकल पड़ते हैं। खूबसूरत रंगों का ये त्योहार हर किसी के दिल में जोश और उत्साह भरने का काम करता है। लेकिन खुशियों के इस त्योहार में उस समय भंग पड़ जाता है, जब पेरेंट्स की थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत को मुश्किल में डाल देती है। ऐसे में बच्चे के लिए इस त्योहार को खुशनुमा बनाने के लिए ये होली सेफ्टी टिप्स जरूर अपनाएं।

होली पर बच्चों के साथ अपनाएं ये सावधानियां

प्राकृतिक रंग

होली के रंगों में मौजूद केमिकल से होने वाली स्किन एलर्जी से बच्चों को बचाने के लिए प्राकृतिक रंगों को बच्चों को होली खेलने के लिए दें। नेचुरल कलर आमतौर पर फूलों के अर्क से बनाए जाते हैं, जो बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं।

त्वचा और बालों पर तेल लगाएं

बच्चों को घर से बाहर होली खेलने के लिए भेजने से पहले उनकी स्किन और बालों पर अच्छी तरह सरसों का तेल लगा दें। ऐसा करने से होली के रंग नहाते समय आसानी से त्वचा से उतर जाएंगे।

बच्चे पर रखें नजर

आपका बच्चा जब रंग खेलने के लिए घर से बाहर दोस्तों के साथ निकले तो आप अपने काम में व्यस्त न हो जाएं। बच्चे को दोस्तों के साथ अकेले होली खेलने के लिए अकेला न छोड़ें। बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पर अपनी नजर बनाए रखना जरूरी होती है।

फुल स्लीव कपड़े पहनाएं

बच्चे को कॉटन के फुल-स्लीव के कपड़े और पूरी टांगों को कवर करने वाले पैंट पहनाएं, जिससे शरीर पर कम से कम रंग लगे।

फंकी गॉगल्स

बच्चे की आंखों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए उसे कलरफुल और फंकी गॉगल्स या सनग्लासेस पहनाएं ताकि आंखें रंगों से सुरक्षित रहें। बावजूद इसके अगर रंग आंख में चला जाए तो तुरंत आंख को साफ पानी से धो लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।