Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडbaby names 2025 trending unique valentines day baby boy baby girl names list inspired by true love bachchon ke naam

Baby Names : वैलेंटाइन वीक पर पैदा हुए बच्चों के लिए परफेक्‍ट रहेंगे ये बेबी नेम्स, हर नाम का मतलब सिर्फ 'प्यार'

Baby Names Inspired By Love For Valentine’s Day: बच्चों को भी ईश्वर का खूबसूरत उपहार माना गया है। अगर इस वैलेंटाइन वीक ईश्वर ने आपको भी प्यार का एक खूबसूरत तोहफा बेबी गर्ल या बेबी बॉय के रूप में दिया है तो उसके लिए इस बेबी नेम लिस्ट में से एक यूनिक क्यूट नाम पसंद कर सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 Feb 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
Baby Names : वैलेंटाइन वीक पर पैदा हुए बच्चों के लिए परफेक्‍ट रहेंगे ये बेबी नेम्स, हर नाम का मतलब सिर्फ 'प्यार'

Baby Names Inspired By Love : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार को समर्पित यह पूरा हफ्ता हर कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हुए एक-दूसरे को खूबसूरत तोहफे देते हैं। बच्चों को भी ईश्वर का खूबसूरत उपहार माना गया है। अगर इस वैलेंटाइन वीक ईश्वर ने आपको भी प्यार का एक खूबसूरत तोहफा बेबी गर्ल या बेबी बॉय के रूप में दिया है तो उसके लिए इस बेबी लिस्ट में से एक यूनिक क्यूट नाम पसंद कर सकते हैं। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का मतलब प्यार है। जिसे आप अपने बच्चे को देकर उसके जीवन में प्यार और खुशी के रंग भर सकते हैं। बच्‍चों के नाम की इस लिस्‍ट में से आप अपनी पसंद का कोई भी यूनिक बेबी नेम नाम चुन सकते हैं।

लड़के और लड़कियों के ट्रेंडिंग नाम मतलब ‘प्यार’

अमोरा

अगर आपके बच्चे का नाम 'अ' अक्षर से निकला है, तो आप उसे अमोरा नाम दे सकते हैं। अमोरा एक स्पेनिश नाम है, जिसका मतलब 'प्यार' होता है। यह नाम लड़के और लड़की दोनों को दिया जा सकता है।

डेविड

हिब्रू में डेविड शब्द का मतलब प्रिय होता है। जबकि बाइबल में इसका संबंध राजा डेविड से है। आप अपने बेटे को ये नाम दे सकते हैं।

आशना

आशना नाम सुनने में काफी प्यारा और आजकल काफी ट्रेंडिंग है। इस नाम का अर्थ प्यार के लिए समर्पित हो जाना या दोस्त होता है। आप इस नाम को अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।

लियोनार्ड

लियोनार्ड एक आयरिश नाम है । जिसका मतलब प्रेमी होता है। यह नाम लड़कों को दिया जाता है।

हिताक्षी

हिताक्षी नाम का मतलब प्यार की मौजूदगी होता है। यह नाम सुनने में बेहद प्यारा और यूनिक है। आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का भी चुनाव कर सकते हैं।

जुको

जुको नाम लड़कों के लिए बेहद पसंद किया जाता है। इस नाम का मतलब अच्छे दिल वाले व्यक्ति से है। चीनी भाषा में इस नाम का मतलब प्यार करने वाला व्यक्ति होता है।

मौलिका

मौलिका नाम का अर्थ प्यार और प्रेम होता है। माता-पिता अपनी गुड़िया के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

एस्मे

एस्मे लड़कों को दिया जाने वाला एक फ्रेंच नाम है। इस नाम का मतलब प्यार किया हुआ और सम्मानित होता है।

जूलियट

शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट में एक रोमांटिक चरित्र का नाम जूलियट होता है। यह नाम लैटिन मूल का है, जिसका अर्थ होता है प्यार की संतान और युवा। विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में जूलियट नाम बहुत लोकप्रिय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें