Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रchanakya niti always keep distance from these 6 types of people to be happy and successful

Chanakya Niti: इन 6 तरह के लोगों से रहें सावधान, हमेशा देते हैं धोखा

आपकी संगत अच्छी है तो आप बड़ी मुश्किल से बच जाते हैं। वहीं आसपास के लोग अगर धोखेबाज हों तो आपकी जिंदगी में कई कठिनाइयां आ सकती हैं। यहां चाणक्यनीति से सीखें किन लोगों से दूरी बनाना बेहतर है।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 30 Oct 2023 07:18 AM
share Share

एक सफल इंसान वही है जो यह समझ सके कि कौन उसका मित्र है और कौन भविष्य में खतरा बन सकता है। हमारी तरक्की या पतन हमारी संगति पर काफी हद तक निर्भर करता है। अगर आप भी जीवन में जीतते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं तो नीतिशास्त्र और कूटनीतिज्ञ चाणक्य की इस सलाह को गांठ बांध लेना चाहिए। यहां जानें कौन हैं वे 6 तरह के लोग जिनसे आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। 

क्रोधी व्यक्ति
जो व्यक्ति हर वक्त क्रोध करता है। जिसे छोटी-छोटी बात पर आसानी से गुस्सा आ जाता है, वह न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी मुसीबत पैदा कर सकता है। जब इंसान को गुस्सा आता है तो उसे सही और गलत का फर्क नहीं दिखता। क्रोधी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और उससे दूर का रिश्ता ही रखना चाहिए।

स्वार्थी इंसान
स्वार्थी इंसान हमेशा अपना फायदा देखता है। वह आपको नुकसान पहुंचाता है। अपने हित को आगे रखने वाले से दूर रहना चाहिए। जब मुसीबत होगी तो वह मुश्किल बढ़ा सकता है। ये लोग कभी किसी की जरूरत पर काम नहीं आते।थ

झूठे लोग
जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं। अपना काम बनाने के लिए झूठ बोलने से नहीं चूकते। वे लोग आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। इन लोगों पर भरोसा न रखें बल्कि दूरी बनाकर रखें।

ज्यादा तारीफ करने वाला
अगर कोई बेवजह हर समय सामने वाले की तारीफ करता रहे उससे दूर रहना चाहिए। ऐसा इंसान आपको आपकी कमी न बताकर अंधेरे में रखेगा। झूठी तारीफ करके अपना काम निकलवाते हैं। ये आपके पावर और पैसे की वजह से आपसे जुड़े होते हैं।

छल करने वाला इंसान
जो लोग किसी और के साथ छल कर चुका हो तो आपके साथ भी ऐसा कर सकता है। मौका मिलने पर आपका भरोसा भी तोड़ेगा। ऐसे इंसान से आपको हमेशा दूर रहना चाहिए। 

राज खुद तक न रखने वाला
दूसरों के सीक्रेट न रखने वाला। अगर कोई दूसरे का राज आपके सामने खोल रहा है तो वह आपका राज भी नहीं रख पाएगा। उसे कोई छिपाने वाली बात बताना आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रहना चाहिए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें