स्वेटर धोने के लिए लिक्विड सोप खत्म तो नमक के साथ इस चीज को मिलाकर करें साफ
Tips To Wash Woolen Sweater With Shampoo: घर में स्वेटर धोने के लिए रखा सोप खत्म हो गया तो बस पानी में नमक के साथ ये चीज मिलाएं और वुलन कपड़ों को साफ कर लें।

स्वेटर धोने के लिए मार्केट में खास लिक्विड सोप आते हैं। क्योंकि वुलन काफी सॉफ्ट होते हैं और नॉर्मल डिटर्जेंट में धोने पर ना केवल वुलन खराब हो जाते हैं बल्कि इनमे रेशे भी निकल आते हैं। अपने कीमती स्वेटर और शॉल को धोने के लिए घर में अगर ईजी या लिक्विड सोप खत्म हो गया। तो बस बाथरूम में रखी इस चीज को पानी में मिलाकर धोएं। स्वेटर और वुलन कपड़े बिल्कुल सॉफ्ट और साफ हो जाएंगे।
स्वेटर धोने के लिए करें शैंपू का इस्तेमाल
जब भी घर में वुलन धोने वाला लिक्विड सोप खत्म हो तो परेशान ना हो। शैंपू का इस्तेमाल करें। हेयर वॉश के लिए रखा शैंपू जिसमे झाग अच्छा बनता हो, सॉफ्ट और नाजुक कपड़ों को धोने के लिए बेस्ट होता है। बस पानी में शैंपू घोलकर इस चीज को डाल दें। जिससे स्वेटर की सारी गंदगी निकल जाए।
शैंपू के साथ मिलाएं नमक
जब भी स्वेटर धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल कर रही हों तो साथ में आधा चम्मच नमक भी डाल दें। ऐसा करने से वुलन कपड़े, स्वेटर-शॉल अच्छी तरह से साफ होंगे और बैक्टीरिया भी निकल जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।