सर्दियां खत्म तो कंबल-रजाई को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीका
Blanket Storage Ideas In Small Spaces: सर्दियां खत्म हो रहीं तो कंबल-रजाई को धूप दिखाकर अंदर रखने का टाइम आ गया। लेकिन कम स्पेस की वजह से ये रखने की जगह नहीं बन रही तो ये आइडिया आएगा काम।

सर्दियां खत्म हो रही हैं और अब कंबल-रजाई सब समेटकर रखने का टाइम आ गया। रजाई, कंबल, कवर वगैरह काफी ज्यादा हो जाते हैं। जिसकी वजह कई बार घर के बक्से और बेड बॉक्स में जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में आप इन आसान हैक्स की मदद से अपने कंबल और रजाई को आसानी स्टोर करके रख सकते हैं।
विकर बास्केट
विकर बास्केट आपको मार्केट के साथ ही ऑनलाइन भी काफी आसानी से मिल जाएंगी। आमतौर पर इसे लोग कपड़े, किचन में ऑर्गनाइजर के तौर पर रखते हैं। लेकिन आप इस तरह के बास्केट खरीदकर उसमे रजाई-कंबल को स्टोर कर पूरे साल के लिए रख सकते हैं। घर के किसी कोने में आसानी से ये सजावट के भी काम आएंगे और साथ ही इसमे रजाई-कंबल वगैरह भी रखी जा सकेंगी।
कपड़े से बनाएं ऑर्गनाइजर
आप चाहें तो किसी पुरानी चादर या पर्दे की मदद से ऑर्गनाइजर बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसमे पतले कंबल और कवर वगैरह को इकट्ठा कर एक साथ कबर्ड में रख दें। जहां आपको बार-बार हाथ लगाने की जरूरत ना पड़े। अगली सर्दियों में आप यहां से आसानी से कंबल वगैरह पा जाएंगी।
बिल्ट इन कैबिनेट्स
आजकल मार्केट में लकड़ी के साथ ही फाइबर वगैरह के कैबिनेट्स मिल जाते हैं। जिन्हें आप ना केवल किसी बड़े कबर्ड में सेट कर सकती हैं या फिर अलग से भी कमरे में खड़ा कर सकती हैं। इसमे बकायदा डोर लगे होते हैं तो आपके कंबल-रजाई वगैरह गंदे भी नहीं होगें। आप इन कैबिनेट्स में कंबलों को फोल्ड कर आराम से रख सकते हैं।
बनवाएं सोफा कम बॉक्स
आप चाहें तो अपने लिविंग एरिया में ऐसे फर्नीचर रख सकती हैं जिसमे स्टोरेज की जगह हो। जैसे कि सोफा कम बॉक्स की डिजाइन, जहां पर आप सर्दियों के ढेर सारे कपड़े और कंबल वगैरह आसानी स्टोर कर सकेंगी।
गद्दे के नीचे बिछाएं
अगर आपके घर में जगह नहीं और कंबल-रजाई को गंदा होने से बचाना है तो इन्हें आप गद्दे के नीचे बिछा सकती हैं। इससे कंबल वगैरह खराब नहीं होंगे और जगह भी बचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।