घर को एक्सपेंसिव और क्लासी दिखाने के लिए इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल
5 Ways to make your house look expensive: घर को कम खर्च में एलिगेंट और एक्सपेंसिव दिखाना है तो इन काम को जरूर करें।

घर में महंगी से महंगी चीजें रखी हों लेकिन वो व्यवस्थित ना हो तो घर क्लासी दिखने की बजाय चीप नजर आने लगता है। घर की सजावट से लेकर रोजमर्रा उसकी देखभाल में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे आपका घर बिना महंगी चीजों के भी क्लासी और एक्सपेंसिव दिखे। अगर आप चाहती हैं कि घर में घुसते ही रिचनेस वाली फीलिंग आए तो उसके लिए केवल महंगे शोपीस या फर्नीचर नहीं बल्कि इन चीजों की भी जरूरत होती है।
सारी चीजें हो व्यवस्थित
घर में कितना भी महंगा फर्नीचर या शोपीस हो अगर उसके आसपास गैर जरूरी चीजें पड़ी होंगी, तो उनकी कीमत कम हो जाएगी। इसलिए बच्चों के खिलौने से लेकर रसोई में रखे बर्तन तक पूरी तरह व्यवस्थित होने चाहिए। जिससे घर साफ नजर आए।
घर का फ्रंट डोर
घर के फ्रंट डोर को प्लांट्स से जरूर सजाएं। अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो दरवाजे के बाहर इनडोर प्लांट्स को स्टैंड पर करीने से सजा सकती हैं। या फिर घर के अंदर मेन डोर के अगल-बगल प्लांट्स को सजा सकती हैं। वहीं मेनेगट के पास छोटा लॉन और उसमे खूबसूरत पौधे जरूर लगाएं और उनकी देखभाल करें। इससे घर क्लासी और एक्सपेंसिव दिखता है।
वुडन फर्नीचर
घर को क्लासी लुक देना चाहती हैं तो घर में वुडन फर्नीचर को ही रखें। प्लास्टिक, स्टील या फाइबर के फर्नीचर घर को चीप लुक देते हैं।
मिरर
घर की सजावट में शीशे, शीशे की खिड़कियां और शीशे के बने झूमर वगैरह जरूर लगाएं। ये घर को रिच लुक देने में मदद करते हैं। खिड़कियों पर शीशे लगे हों या फिर कोई क्लासी मिरर हो जिसे आपने ड्राइंग रूम के किसी कोने में लगाया है। ये आपके घर को एक्सपेंसिव बनाते हैं।
घर में लाइट हो पर्याप्त
घर में लाइटिंग हमेशा ब्राइट होनी चाहिए। अगर आप थोड़े अच्छे और महंगे लाइट्स लगाते हैं तो ये घर को एक्सपेंसिव दिखाते हैं। लेकिन सस्ती और ब्राइट लाइट भी घर को क्लासी दिखाती है। इसलिए सस्ती और कम लाइटिंग घर में ना लगाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।