Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़home decoration design that make your house cheap

घर को आउटडेटेड लुक देता है ये इंटीरियर, घर की सजावट से कर दें बाहर

Home Decoration That Looks Cheap: घर की सजावट में इन चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं तो ये आपके घर को चीप लुक देगा।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
घर को आउटडेटेड लुक देता है ये इंटीरियर, घर की सजावट से कर दें बाहर

जिस तरह से हम अपने कपड़ों का मेकओवर करते हैं और हर बार नए फैशन के कपड़े खरीदकर लाते हैं। उसी तरह से घर का मेकओवर भी जरूरी है। जिससे कि लोग केवल आपकी नहीं बल्कि घर की भी तारीफ करें। अगर आपके घर में अभी तक इन चीजों से सजावट बनी हुई है। तो फौरन घर से बाहर कर दें। ये घर को काफी चीप लुक देता है और आउटडेटेड दिखता है।

चारों तरफ प्रिंट

अगर आपके पर्दे, चादर, कुशन कवर और सोफा कवर सारे प्रिंटेड हैं। तो फौरन बदल दें। एक बार में एक ही चीज को प्रिंटेड लुक दें और बाकी चीजों को प्लेन रखें।

दीवारों पर ढेर सारी पेंटिंग्स और फोटोज

अगर आप घर की दीवारों पर ढेर सारी सस्ती फ्रेम की हुई फोटोज और पेंटिग्स लगा कर रखे हैं तो ये घर को चीप लुक देता है। ढेर सारी पेंटिंग्स टांगने की बजाय एक पीस ऑफ आर्ट टांगे या कॉर्नर पर रखें। जिससे घर का अटेंशन उस पर जाए और दीवारें खूबसूरत दिखें।

सब कुछ मैचिंग

घर में दीवारों से लेकर पर्दे, सोफे, फर्नीचर सबकुछ मैचिंग के चक्कर में एक कलर का ना रखें। ये घर को चीप लुक देता है। इसकी बजाय कलर कंट्रास्ट पर फोकस करें और अपोजिट कलर को चुनें। जिससे कुछ चीजें हाईलाइट हों और सुंदर दिखें।

फ्लोर हो कैसा

छोटे पत्थर या टाइल्स को कभी भी घर की फ्लोर पर ना लगवाएं। ये चीप लुक देता है। आप बड़े साइज के पत्थर या टाइल्स को भी फ्लोर के लिए चुनें। नहीं तो घर का लुक चीप दिखेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें