Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थon international womens day 2024 know 5 super foods that are great for Thyroid Health in hindi

थाइरॉयड को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं ये 5 सुपर फूड्स, तुरंत करें डाइट में शामिल

Super Foods Good For Thyroid Health: थाइरॉयड कंट्रोल रखने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देने की जरुरत होती है। बता दें, थाइरॉयड गले में स्थित एक तितली के आकार का

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 5 March 2024 03:05 PM
share Share
Follow Us on
थाइरॉयड को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं ये 5 सुपर फूड्स, तुरंत करें डाइट में शामिल

Super Foods Good For Thyroid Health: थाइरॉयड महिलाओं के बीच बेहद कॉमन समस्या है। जो किसी भी उम्र में व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है। दुर्भाग्यवश इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसे कंट्रोल रखने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देने की जरुरत होती है। बता दें, थाइरॉयड गले में स्थित एक तितली के आकार का ग्लैंड होता है जो थाइरॉयड ग्रंथि बनाता है। इस हार्मोन के ज्यादा या कम बनने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। 

दो तरह का होता है थाइरॉयड-
हाइपरथायरायडिज्म वो स्थति है जिसमें हार्मोन ज्यादा बनता है जबकि हाइपोथायरायडिज्म वो स्थति है जिसमें ग्रंथि बहुत कम या इस हार्मोन को बनाना ही बंद कर देती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दिक्सा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके थायरॉइड कंट्रोल करने वाले ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताया है। 

थाइरॉयड कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड्स-

आंवला-
आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। आंवला में संतरे के मुकाबले आठ गुना ज्यादा और अनार के मुकाबले सत्रह गुना ज्यादा विटामिन C मौजूद होता है। यह थाइरॉयड को कंट्रोल रखने के साथ बालों,त्वचा और ऊर्जा के स्तर में सुधार करने में मदद कर सकता है। आप इसका सेवन  फल, पाउडर, जूस, कैंडी के रूप में कर सकते हैं।

मूंग दाल-
थाइरॉयड रोगियों के लिए प्रोटीन को पचाना सबसे आसान होता है। मूंग की दाल में प्रोटीन,विटामिन्स,फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो शरीर में आयोडीन की कमी दूर करके डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। 

घी-
घी त्वचा और बालों का रूखापन कम करके हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। थाइरॉयड रोगी इसका उपयोग रोजाना अपने भोजन में डालकर कर सकते हैं। 

नारियल-
थाइरॉयड रोगियों के लिए नारियल को बेस्ट फूड माना जाता है। फिर चाहे नारियल का उपयोग कच्चा खाकर किया जाए या फिर तेल के रूप में। नारियल का तेल धीरे-धीरे मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। दरअसल, नारियल में मीडियम चेन फैटी एसिड (MCFAs) और मीडियम चेन ट्रिग्लाएसेराइड्स (MTCs) होता है ,जो मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। यह थाइरॉयड फंक्शन के लिए सर्वोत्तम वसा है। आप नारियल तेल का उपयोग खाना पकाने के तेल से लेकर नाश्ते के लिए फल के रूप में या नारियल पानी के रूप में कर सकते हैं।

ब्राजील नट्स– 
ब्राजील नट्स में सेलेनियम मौजूद होता है, जो थायरॉइड फंक्शन के लिए आवश्यक माना जाता है। ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम थायरॉइड हार्मोन टी3 के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। साथ ही, यह थायरॉइड को नुकसान होने से बचाता भी है। इस तरह ब्राजील नट्स थायरॉइड  के फंक्शन में सुधार लाता है। आप सुबह 2-3 ब्राजील नट्स का उपयोग कर सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें