Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थAhoi Ashtami Vrat 2022 What to eat and what to Avoid

Ahoi Ashtami 2022:बच्चों के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें- क्या खाएं और क्या नहीं

Ahoi Ashtami What to eat and what to Avoid: अहोई अष्टमी व्रत 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा।यह व्रत माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। जानें व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं-

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Oct 2022 10:23 AM
share Share

मां और बच्चे का रिश्ता अनमोल होता है, शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि और लोगों के मुताबिक मां अपने बच्चे के साथ  9 महीने ज्यादा बिताती है। अहोई अष्टमी मां और बच्चे के बीच इस विशेष बंधन को मनाने के बारे में है। इस शुभ दिन पर मां सुबह से शाम तक उपवास रखती हैं और अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। रिश्ते को मजबूत करने वाला ये त्योहार इस बार 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप इस व्रत को रख रही हैं तो यहां देखें कि व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं।

 

अहोई अष्टमी व्रत में क्या खाएं

अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। लेकिन ये व्रत तभी सफल होता है जब आप सही तरह से इसे पूरा करते हैं। व्रत खोलते समय अपनी थाली में सिंघाड़े को शामिल करें, इस खास दिन पर ये देवी को भी चढ़ाया जाता है। इसके अलवा अपनी थाली में हलवा और चना शामिल करें। क्योंकि व्रत के दौरान पूरे दिन भूखा रहना होता है, तो ऐसे में रात के समय हेल्दी चीजों को खाएं। आप पनीर की सब्जी बना सकती हैं। गांव मे गन्ने का प्रसाद आज भी चढ़ाया जाता है, इसके रस को आप अपनी थाली में जरूर शामिल करें। 

 

अहोई अष्टमी व्रत में क्या न खाएं

हिंदू धर्म में हर व्रत का विशेष कारण और महत्व है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए रखती है। ऐसे में आपको इस व्रत में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस व्रत के दौरान नॉन वेज खाने से बचें। अगर आप नॉन वेज लेवर है और आपको इस दौरान इसे खाने की क्रेविंग होती भी है तो अष्टमी के दिन इसे खाने से बचें। इसके अलावा इस दिन शराब के सेवन से बचें। व्रत के दिन घर पर ही खाना बनाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप इसमें प्याज-लहसुन न डालें। हिंदू मान्यता के मुताबिक पूजा वाले दिन आपको प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए।  

डिस्क्लेमर: सभी के घर के रिती रिवाज अलग होते हैं। ऐसे में ये आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें