Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनwear party perfect gown like nora fatehi without showing cleavage

नोरा फतेही के इन ड्रेसेज को देख लें टिप्स और हो जाएं पार्टी में रेडी, हर किसी की निगाहें आप पर ही होगी

नोरा के कुछ ड्रेसेज को देखकर लड़कियां वेडिंग पार्टी के लिए स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। विदआउट क्लीवेज शो किए कई सारे आउटफिट हैं जिन्हें वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की वेडिंग पार्टी में पहन कर भीड़ में स

Aparajita लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 18 Feb 2023 10:43 AM
share Share

नोरा फतेही अपने बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक्स की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती है। ऐसे में उनका स्टाइल सेंस आम लड़कियों के लिए फॉलो करना थोड़ा मुश्किल रहता है। डीप नेकलाइन और थाई हाई स्लिट के साथ एक्स्ट्रीम टाइट फिटिंग के आउटफिट में नोरा कमाल लगती है। हालांकि नोरा के कुछ ड्रेसेज को देखकर लड़कियां वेडिंग पार्टी के लिए स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। विदआउट क्लीवेज शो किए कई सारे आउटफिट हैं जिन्हें वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की वेडिंग पार्टी में पहन कर भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी।

टर्टल नेक गाउन
नोरा फतेही का ये टर्टल नेक गाउन काफी खूबसूरत है। जिसे देखकर लड़कियां जरूर स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। फिगर फिटिंग के इस तरह के गाउन के साथ हाई मेसी पोनी टेल और मिनिमम मेकअप आपको बिल्कुल अलग लुक देगा। तो अगर आप फ्रेंड्स की शादी में कुछ हटके लुक चाहती हैं तो इस तरह के गाउन को कैरी कर सकती हैं। 
 

फ्लेयर गाउन
आमतौर पर लड़कियां भी गाउन के मामले में फिटिंग पहनना पसंद करती हैं। लेकिन नोरा फतेही के इस गाउन को देखकर टिप्स लें। फुल लूज स्लीव के साथ पूरे गाउन पर बना गोल्डन वर्क इसे खास बना रहा है। वहीं आप चाहें तो इसकी थाई हाई स्लिट के साथ मैचिंग के पैंट को पेयर कर सकती हैं। 
 

फुल स्लीव गाउन
अगर आप नोरा की स्टाइल को पसंद करती हैं तो इस तरह के फुल स्लीव गाउन को भी पहन सकती हैं। पफ्ड शोल्डर और फुल स्लीव के साथ नोरा का ये शिमरी गाउन किसी वेडिंग पार्टी में बिल्कुल अलग लुक देगा। जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें