दिव्या खोसला-नेहा धूपिया तक नवरात्रि में हुईं तैयार, दे रहीं परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन
divya khosla-kangana ranaut Look: नवरात्रि का रंग बॉलीवुड हसीनाओं पर चढ़ा दिख रहा है। दिव्या खोसला का लेटेस्ट लहंगा लुक और नेहा धूपिया के ब्लाउज के साथ कंगना के लुक को देख आप भी रेडी हो सकती हैं।

नवरात्रि का त्योहार हर किसी को ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार होने के लिए उकसा रहा है। तभी बॉलीवुड पर गरबा और डांडिया का रंग चढ़ने लगता है। नेहा धूपिया से लेकर दिव्या खोसला कुमार तक डांडिया वाले खूबसूरत लहंगे पहनकर तैयार हुईं। जिसे देखने के बाद आपको भी जरूर रेडी होने का आइडिया मिल जाएगा। आगे देखें इन एक्ट्रेसेज के ब्युटीफुल एथिनिक नवरात्रि रेडी लुक।
दिव्या खोसला का कैजुअल टॉप और लहंगा
दिव्या खोसला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में अपने कपड़ों में वो नवरात्रि वाली वाइब्स लाना नहीं भूलती। हाल ही में स्पॉट हुईं दिव्या खोसला ने सफेद रंग के क्रॉप टॉप के साथ हैवी एंब्रायडरी और मिरर वर्क वाला लहंगा कैरी किया था। जिसे उन्होंने हाई पोनी टेल और मल्टीकलर नेकपीस के साथ कैरी किया है।

नेहा धूपिया का बांधनी प्रिंट ब्लाउज
नेहा धूपिया का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो पीले रंग के बांधनी प्रिंट ब्लाउज में रेडी हैं। लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज को आप भी ट्राई कर सकती हैं। ये स्लिम लुक देने में मदद करता है। वहीं साथ में लहंगा और दुपट्टे पर गोटा-पट्टी वर्क किया गया है। साथ में गोल्डन नेकपीस और स्लीक हेयर स्टाइल महिलाओं को जरूर स्टाइल गोल्स दे सकता है।

कंगना का मल्टीकलर लहंगा
कंगना रानौत भी मिरर वर्क वाले लहंगे में रेडी नजर आईं। जिसके साथ उनकी गोटा लगी चोटी और माथे पर बिंदी जरूर इंस्पायर कर रही है। अगर आप हटके स्टाइल चाहती हैं तो चोटी को गोटा के साथ सजाएं। साथ में ब्लाउज की डिजाइन को बिल्कुल ना मिस करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।