Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनraksha bandhan 2024 outfit ideas take clue from janhvi kapoor ananya panday latest look in saree

रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो अनन्या पांडे या जाह्नवी कपूर, किस लुक को ट्राई करना चाहेंगी आप

Rakhi Outfit Ideas: रक्षाबंधन पर रेडी होना है साड़ी पहनकर तो अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के इन लुक्स से ले सकती हैं टिप्स।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 Aug 2024 09:17 AM
share Share

रक्षाबंधन पर रेडी होने के लिए लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करती हैं। अगर आप इस राखी साड़ी पहनने वाली हैं तो अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के ये लुक्स जरूर कॉपी कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर का लुक उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो शादी के बाद पहली बार मायके भाई को राखी बांधने आने वाली हैं। देख लें इन एक्ट्रेस के लुक की खासियत

अनन्या पांडे का परफेक्ट फैशनेबल लुक

अनन्या पांडे की तरह आप चाहें तो स्लीवलेस नूडल स्ट्रैप ब्लाउज के साथ साड़ी मैच कर सकती हैं। सबसे खास बात पूरे लुक को मिनिमाइज करने के लिए आप बिल्कुल मिनिमम ग्लॉसी मेकअप और लांग ईयररिंग्स चुनें। लेकिन नेकपीस और चूड़ियों को स्किप कर दें। साथ ही अनन्या पांडे का हेयरस्टाइल भी लड़कियों के लिए परफेक्ट है। गर्मी से बचने के लिए लो स्लीक सेंटर पार्टीशन बन बनाएं। मिस पांडे का ये लुक पूरी तरह से रक्षाबंधन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं।

न्यू ब्राइड को जाह्नवी कपूर के जैसे रेडी

शादी के बाद पहली बार मायके जा रहीं भाई को राखी बांधने तो जाह्नवी कपूर का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। सुर्ख लाल रंग की साड़ी और साथ में अपोजिट कलर के फुल स्लीव ब्लाउज को चुनें। जिस पर हैवी एंब्रायडरी बनी हो। आप चाहें तो किसी ब्लाउज को साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने लुक को यूनिक बनाने के लिए ईयररिंग्स के साथ सपोर्टर को बालों में फिक्स किया है। जो काफी ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक दे रहा है। इस लुक को आप भी इस रक्षाबंधन ट्राई कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें