साड़ी संग मोतियों की ज्वैलरी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेहद खास दिखा लुक
Priyanka Chopra: भाई की शादी की रस्मों के लिए इंडिया पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का साड़ी में दिखा क्लासिक लुक। लड़कियां ले सकती हैं पर्ल ज्वैलरी पहनने के लिए टिप्स।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक दिन पहले ही इंडिया वापस लौटकर आईं। एयरपोर्ट से उनकी फोटोज वायरल होते ही अटकलें तेज हो गईं। लेकिन शाम तक उनके इंडिया आने की असली वजह का पता चल गया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इंडिया अपने भाई की शादी की रस्सों को अटेंड करने आई हैं। जहां उनका लुक बेहद इंप्रेसिव दिखा। साड़ी संग पर्ल ज्वैलरी में रेडी प्रियंका चोपड़ा काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं और उनका ये लुक टाइमलेस दिख रहा था।
ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का लुक
देसी गर्ल प्रियंका ने भाई की शादी के लिए मैजेंटा कलर की खूबसूरत सैटिन साड़ी को चुना था। जिस पर मैचिंग थागों से की गई एंब्रायडरी इसे स्पेशल बना रही थी। वहीं साथ में स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला स्पैगेटी स्लीव ब्लाउज खूबसूत दिख रहा था।
ज्वैलरी ने किया इंप्रेस
पीसी ने इस लुक को एलिगेंट और चार्मिंग बनाने के लिए पर्ल ज्वैलरी को चुना। पर्ल चोकर नेकपीस के साथ लांग लेयर्ड पर्ल नेकलेस काफी अट्रैक्टिव और मैजेंटा कलर के साथ परफेक्ट तरीके से मैच होते दिखा।
मेकअप और हेयरस्टाइल था टाइमलेस
प्रियंका चोपड़ा ने मेकअप को बिल्कुल क्लासिक रखा था। मैचिंग मैजेंटा शेड लिपस्टिक के साथ मैचिंग ब्लश और ब्लैक आई मेकअप परफेक्ट दिख रहा था। वहीं हाई मेसी बन के साथ फ्रंट पार्टीशन हेयर और कुछ बालों की स्ट्रैंड्स शानदार दिख रही थी।
लड़कियां ले सकती हैं टिप्स
अगर आप बहन, भाई या फिर फ्रेंड की शादी में क्लासिक लुक सी तलाश में और किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट ट्राई नहीं करना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये क्लासिक मैजेंटा साड़ी लुक बिल्कुल परफेक्ट है।
पर्ल नेकलेस को इन कलर की साड़ी के साथ करें मैच
अगर आप पर्ल नेकपीस को पहनना चाहती हैं तो केवल मैजेंटा ही नहीं बल्कि सी ग्रीन, पाउडर पिंक, टरक्वाएज, व्हाइट और आइवरी शेड की साड़ियों या लहंगे के साथ भी परफेक्ट तरीके से मैच करेंगे और आपको रॉयल लुक देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।