Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनlong braid with accessories and gajra isha ambani get ready like this in brother anant ambani mehendi ceremony see photo

Isha Ambani: लंबी चोटी, गजरा ईशा अंबानी ने भाई की मेहंदी के लिए चुना खास लुक, सबने कर दी तारीफें

अनंत और राधिका मर्चेंट के मेहंदी रस्म के लिए बहन ईशा अंबानी ने साउथ इंडियन स्टाइल के हेयरस्टाइल को चुना। जो पूरे लुक को खास बना रहा था। ईशा अंबानी की फोटोज सामने आते ही लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 10 July 2024 08:14 AM
share Share
Follow Us on
Isha Ambani: लंबी चोटी, गजरा ईशा अंबानी ने भाई की मेहंदी के लिए चुना खास लुक, सबने कर दी तारीफें

ईशा अंबानी भाई अनंत अंबानी की शादी के लिए ढेर सारे एक्सपेरिमेंट अपने लुक्स के साथ करते दिख रही हैं। संगीत के बाद हल्दी और मेहंदी की रस्मों के लिए वो बिल्कुल अलग अंदाज में रेडी हुईं। बोहो लुक के बाद ईशा ने साउथ इंडियन लुक को चुना। बता दें कि अनंत और राधिका के ग्रैंड फंक्शन की शुरुआत 3 जुलाई से ही शुरू हो गई थी। मामेरू रस्म के बाद संगीत और अब हल्दी-मेहंदी की रस्म पूरी हुई। जिसमे दुल्हन राधिका मर्चेंट का फूलों वाले दुपट्टे वाला लुक खूबसूरत दिख रहा है। जबकि ननद ईशा अंबानी भी लुक्स से सबको टक्कर देती दिखीं।

लहंगे के साथ पहनीं मां की ज्वैलरी

ईशा ने मेहंदी के लिए सी ग्रीन और गोल्डन लहंगे के चुना। जिसके साथ ऑफ व्हाइट कलर के ब्लाउज को मैच किया गया है। लहंगे और ब्लाउज पर की गई गोल्डन जरी वर्क से कमल के फूल बने थे। वहीं गुलाबी रंग की चुनरी पर गोल्डन और सी ग्रीन ग्रीन कलर से वर्क किया गया था। डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन इस लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने मां नीता अंबानी की एमरॉल्ड ज्वैलरी को पहना था। जो ईशा के लुक को खास बना रही थी।

isha ambani anant mehandi ceremony

लंबी चोटी ने चुराया दिला

ईशा अंबानी ने लहंगे के इस लुक को सिंपल नहीं छोड़ा बल्कि साउथ इंडियन लुक दिया है। लंबी चोटी और बालों में गजरे के साथ चोटी में लगी ज्वैलरी जिसे साउथ इंडियन जाडा कहते हैं। इस पूरे लुक को खास बना रही थी। बता दें कि साउथ इंडियन ब्राइड्स जाडा और गजरे के साथ रेडी होती है। वहीं फूलों वाला कमर बंद और भारी भरकम झुमका के साथ हाथों में कंगन के साथ पेयर किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें