ब्राइडल ब्लाउज स्टिच करवाते वक्त इन बातों को जरूर बुटीक में बता दें, तभी मिलेगा परफेक्ट लुक
Bridal blouse ideas: ब्राउडल ब्लाउज सिलवाने के लिए टेलर या बुटीक में देने जा रही हैं तो केवल फैशन और ट्रेंड के हिसाब से ना चलें। बल्कि ऐसे ब्लाउज को स्टिच करवाएं जो ना केवल सही फिटिंग का हो बल्कि दिखने में खूबसूरत लगे।

शादी का जोड़ा लड़कियों के लिए बेहद स्पेशल होता है। लेकिन फैशन और ट्रेंड के चक्कर में कई बार लड़कियां गलत लहंगा और ब्लाउज चुन लेती हैं। जिसकी वजह से शादी जैसा लाइफटाइम इवेंट उनके लिए बुरी याद छोड़ देता है। दरअसल, लहंगे के साथ उसके ब्लाउज को बनवाते वक्त कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी है। केवल रील्स और सोशल मीडिया देखकर लुक नहीं चुनना चाहिए। जानें ब्राइडल ब्लाउज बनवाते वक्त किन बातों का ध्यान जरूर रखें।
बॉडी शेप का ध्यान रखें
-जब भी ब्राइडल ब्लाउज को स्टिच के लिए दें तो फैशन और ट्रेंड के साथ अपने बॉडी शेप का भी पूरा ध्यान रखें। तभी आप सुंदर दिखेंगी।
-छोटी हाइट है तो हमेशा डीप नेकलाइन को चुनें लेकिन ध्यान रहे कि ये आपको अनकंफर्टेबल ना लगे। वी नेक और प्रिसेंज कट के साथ ही स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्यूटीफुल दिखेंगी।
-लंबी हाइट वाली लड़कियों को थोड़े कम गहरे नेकलाइन को चुनना चाहिए। जीरो नेकलाइन, बोट नेकलाइन इन पर ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।
हैवी आर्म्स के लिए डिजाइन
अगर आर्म्स हैवी हैं तो हमेशा वर्टिकल एंब्रायडरी और जरी वाले ब्लाउज को स्टिच करवाएं। इससे बाजुएं पतली दिखेंगी।
स्लिम लड़कियों के लिए ब्लाउज टिप्स
अगर आप बहुत स्लिम हैं और बस्ट एरिया काफी कम है तो हमेशा लहंगे या साड़ी से कंट्रास्ट कलर को चूज करें। ऐसा करने से फिगर परफेक्ट दिखने लगती है।
फैट गर्ल के लिए
अगर आपकी बॉडी हैवी है और प्लस साइज हैं तो हमेशा मोनोक्रोमेटिक लुक वाले लहंगे या साड़ी को खरीदें। जिसके ब्लाउज ठीक उसी की मैचिंग के बने हों। जिससे स्लिम लुक वाला इल्यूजन क्रिएट हो।
ब्लाउज में पैड जरूर लगवाएं
ब्लाउज सिलवाते वक्त ध्यान रखें कि ये ना ज्यादा टाइट हो और ना ज्यादा लूज। इसके साथ ही ब्लाउज में पैड जरूर लगवाएं। जिससे कि ब्रा स्ट्रैप की टेंशन ना हो और आपकी खूबसूरत पिक्स दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।