Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनAnant ambani wore mughal emperor shahjahan jwellery kalgi as baajuband neeta ambani also styled it

मुगल बादशाह की पगड़ी में इस्तेमाल होता था अनंत का ये खास बाजूबंद, नीता अंबानी भी यूं कर चुकी हैं स्टाइल

  • अनंत और राधिका की शादी में सबसे ज्यादा चर्चे अंबानी फैमिली के बेशकीमती गहनों के हुए। इन्हीं में से एक था अनंत का बेशकीमती बाजूबंद। इसे पहले उनकी मां नीता अंबानी ने भी स्टाइल किया था। चलिए देखते हैं इसकी खास बातें और लेते हैं कुछ स्टाइलिंग टिप्स।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 19 July 2024 03:14 PM
share Share

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग ऑफ द ईयर फाइनली बहुत धूमधाम के साथ एंड हुई। इस ग्रैंड शादी का हिस्सा देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां बनीं। इस शादी को इंडियन वर्ज़न ऑफ मेट गाला कहा जाए तो बिल्कुल भी हैरानी की बात नहीं। एक से बढ़कर एक फैशन लुक यहां देखने को मिला। अंबानी लेडीज के बेशकीमती गहने और आउटफिट्स ने तो अब तक सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। लेकिन इन सब के बीच सबसे रॉयल और बेशकीमती चीजों में से एक था दुल्हेराजा अनंत के हाथ पर बंधा बाजूबंद। तो चलिए जानते हैं आखिर उस बाजूबंद में इतना खास क्या था।

मुगल बादशाह शाहजहां की शाही ज्वैलरी का था हिस्सा

अनंत ने अपनी शादी में बेशकीमती शेरवानी और गहने तो पहने ही लेकिन उन गहनों में सबसे खास था उनका बाजूबंद। जी हां अनंत ने जो बाजूबंद कैरी किया हुआ था वो आज के जमाने का नहीं बल्कि मुगल काल का है। यह बेशकीमती बाजूबंद मुगल बादशाह शाहजहां की शाही ज्वैलरी का हिस्सा था। इसे शाहजहां अपनी कलगी के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। कलगी को पारंपरिक रूप से पगड़ी पर सजाया जाता था। इसे इज्जत, सम्मान और शाही रुतबे का प्रतीक माना जाता था। हालांकि अनंत ने इसे थोड़े अलग ढंग से अपने बाजूबंद के तौर पर कैरी किया। इसने अनंत के ओवरऑल लुक में रॉयल टच और स्टाइल एड कर दिया।

रूबी और डायमंड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ये रॉयल कलगी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जा रही है। इस कलगी को रूबी और डायमंड के बहुत ही ब्यूटीफुल कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया गया हैं। इसपर बहुत ही इंट्रीकेट डिटेलिंग का काम है। जो इसे काफी ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा है। इसे बनाने में यूरोपियन टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है। मॉडर्न फैशन के साथ कुछ इस तरह की कलगी काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देती है, जो अनंत के लुक को देखकर ही पता चल रहा था।

नीता अंबानी ने इस तरह किया था स्टाइल

अनंत का ये खास बाजूबंद उनकी मां नीता अंबानी की ज्वैलरी कलेक्शन का हिस्सा है। नीता इसे पहले भी स्टाइल कर चुकी हैं। उनका लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ था। मई 2024 में नीता अंबानी को ' ब्यूटी विथ पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड ' से नवाजा गया था। इसी दौरान उन्होंने इस खूबसूरत रॉयल कलगी को बाजूबंद की तरह इस्तेमाल किया था। उन्होंने ब्लैक कलर की खूबसूरत जरी के काम वाली साड़ी पहनी थी जिसपर ये खूबसूरत कलगी बहुत ज्यादा रॉयल और क्लासी लग रही थी।

आप भी ले सकते हैं ये स्टाइलिंग टिप्स

अब मुगल बादशाह वाली रॉयल कलगी लेना तो हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन नीता और अनंत अंबानी के लुक से स्टाइलिंग टिप्स तो ली ही जा सकती हैं। अगर आप एक फीमेल हैं तो गोल्डन जरी वाली साड़ी के साथ इस तरह की कलगी जैसा ही एक रॉयल बाजूबंद ट्राई कर सकती हैं। ये आपके ओवरऑल लुक को काफी ज्यादा एन्हांस कर देगा। एक मेल के लिए अनंत की तरह शेरवानी पर एक रॉयल सा बाजूबंद काफी एलिगेंट लुक देगा। तो इस शादी सीजन इसे ट्राई करना ना भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें