Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनAditi rao Hydari and Siddharth Marriage wedding pics Aditi bridal look fashion tips

हैदराबाद की राजकुमारी ने सादगी से जीता लोगों का दिल, ये बातें बनाती हैं उनके ब्राइडल लुक को सबसे अलग और खास

  • बॉलीवुड स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी। इस बीच अदिति के ब्राइडल लुक ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। हर कोई अदिति के सादगी भरे लुक की तारीफ कर रहा है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 10:08 AM
share Share

लगभग तीन साल से डेट करने के बाद आखिरकार बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। हालांकि अचानक हुई शादी ने लोगों को चौंका जरूर दिया है लेकिन दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने अपनी शादी के लिए 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर को चुना है। दोनों की शादी बेहद ही इंटिमेट, सिंपल और सादगी भरे अंदाज में हुई। इसी बीच अदिति का सिंपल सादगी भरा ब्राइडल लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तो चलिए अदिति के ब्राइडल लुक की कुछ खास बातें देखते हैं।

सादगी भरे अंदाज में खूब जचीं अदिति

अदिति का ब्राइडल लुक

अदिति और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें सामने आते ही खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच अदिति का ब्राइडल लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सादगी भरे सिंपल ब्राइडल लुक में अदिति बेहद ही प्यारी लग रही हैं। अदिति ने अपने ब्राइडल लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से हटकर एक सिंपल लुक चुना है। उन्होंने इस खास दिन पर जरी और सिक्विन वर्क वाला लाइट लहंगा पिक किया है। अदिति का ये खूबसूरत लहंगा टिपिकल साउथ इंडियन ब्राइड वाली वाइब दे रहा है।

गोल्ड ज्वैलरी में लगीं शाही ब्राइड

अदिति ने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड ज्वैलरी को पिक किया है। ये देखने में काफी रॉयल और ट्रेडिशनल लग रही है। उन्होंने कानों में गोल्डन झुमके, स्टेटमेंट नेकलेस, पायल और हाथों में गोल्डन कड़े और चूड़ियां पहनी हैं। इसके साथ बालों में गजरा लगाकर वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

मेकअप में भी दिखी सादगी

अदिति ने इस खास दिन के लिए मेकअप को एकदम सिंपल रखा है। जहां इस दिन ब्राइड्स हेवी मेकअप लगाना पसंद करती हैं, वहीं अदिति के इस सादगी भरे अंदाज को देखकर हर कोई उनकी तारीक कर रहा है। उन्होंने ' नो मेकअप' मेकअप लुक को चुना है। लाइट मेकअप बेस, शिमरी शटल आईज और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने अपने ओवरऑल मेकअप लुक को कंप्लीट किया है। इसके साथ ही माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और हाथों पर चंद्रमा की शेप में लगा आलता उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें