Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीwhy apply mehandi in sawan month sawan me mehandi kyon lagate hai

Sawan: सावन में मेहंदी रचाना अच्छा लगता है, जान लें इसके पीछे का कारण

सावन में मेहंदी रचाना तो अच्छा लगता है लेकिन कभी सोचा है कि आखिर क्यों सावन के महीने में मेहंदी लगाई जाती है। इसके पीछे पौराणिक और साइंटिफिक दोनों कारण शामिल हैं। जानें…

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 10 July 2024 07:48 AM
share Share

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित रहता है। साथ ही इस महीने के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। पूरे सावनभर महिलाएं सजधज कर हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यो हैं? आखिर सावन में मेहंदी लगाना क्यों अच्छा माना जाता है। अगर आपको इसका कारण नहीं पता तो जान लें। क्योंकि सावन में मेहंदी लगाना साइंटिफिक और धार्मिक दोनों ही तरीके से अच्छा होता है।

सावन में क्यों लगाते हैं मेहंदी

वैसे तो मेहंदी हर त्योहार, शादी में लगायी जाती है। लेकिन एक सावन का महीना ऐसा होता है जब आप पूरे महीने किसी भी दिन मेहंदी हाथों में रचा सकती है। वहीं सुहागिन महिलाओं के लिए तो सावन में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके कई कारण हैं।

मेहंदी ठंडक देती है

मेहंदी की तासीर को आयुर्वेद में ठंडा माना गया है। बारिश के मौसम में होने वाली उमसभरी गर्मी की वजह होने वाली घबराहट को दूर करने के लिए हाथ-पैरों में मेहंदी लगाई जाती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और मन शांत होता है।

स्ट्रेस होता है दूर

वहीं स्ट्रेस की वजह से नर्व्स सिकुड़ जाती हैं। जब मेहंदी को हाथ-पैरों में लगाते हैं तो इससे स्ट्रेस का लेवल कम होता है और शरीर शांत होता है।

स्किन के लिए भी होती है फायदेमंद

बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी कई सारी परेशानियां, फंगल इंफेक्शन, पैर की उंगलियों में फंगस हो जाते हैं। मेहंदी के पत्तों के पेस्ट में एंटी फंगल और एंटी वायरल एजेंट होता है। जो स्किन से जुड़ी दिक्कतों में राहत देता है। सावन का महीना बारिश का होता है। इसलिए सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा चली आ रही है।

शरीर को करता है रिलैक्स

हाथ-पैर में अगर मेहंदी का पेस्ट लगाया जाए तो ये किसी रिलैक्सिंग एजेंट की तरह काम करता है और बॉडी को रिलैक्स करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें