Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीLatest Full Hand Heavy Mehndi Design For upcoming festivals

Mehendi Designs: आने वाले त्‍योहारों पर लगानी है मेहंदी, तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन

Latest Mehendi Design: नवरात्रि, गुढ़ी पड़वा, गणगौर, ईद जैसे कई त्योहार अप्रैल के महीने में आने वाले हैं। ऐसे में महिलाएं हाथों को मेहंदी सजाती हैं, तो यहां देखिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 8 April 2024 02:51 PM
share Share

Full Hand Mehendi Design: भारत में कई तरह के तीज त्योहार मनाए जाते हैं। हर तीज त्योहार की अपनी खासियत है। हर एक त्योहार पर महिलाओं को सजने संवरने का मौका मिल जाता है। इस महीने में नवरात्रि, गुढ़ी पड़वा, गणगौर, ईद जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। इन सभी त्योहारों के लिए महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में मेहंदी लगवाना चाहती हैं और किसी लेटेस्ट डिजाइन की तलाश में हैं तो यहां कुछ डिजाइन्स देखें। अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ अच्छे लगते हैं तो ये डिजाइन्स आपको जरूर पसंद आएंगे। देखिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स आने वाले त्योहारों के लिए।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो मेहंदी से भरे हुए हाथों को पसंद करते हैं तो इन डिजाइनस पर नजर डालें। हाल ही में जिन महिलाओं की शादी हुई है वह इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं। ये लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।  

अगर आपको मेहंदी में फूल पत्‍ती या मोर का डिजाइन अच्छा लगता है तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगवा सकते हैं। आने वाले त्योहारों पर इस पैटर्न को लगवा सकते हैं। ये सभी तरह के हाथों पर अच्‍छे लगते हैं। ये डिजाइन दिखने में हैवी हैं लेकिन ये आसानी से लगाए जा सकते हैं। यहां पर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन भी है, ये भी काफी हैवी लुक में हैं, जो रचने के बाद काफी सुंदर दिखता है। कुछ लोग फ्रंट हैंड को छोड़ा हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं, ऐसे में ये डिजाइन लगाया जा सकता है। 

(Mehendi Design Credit- Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें