Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीKarwa Chauth 2023 Mehndi designs For Full Front hand

Latest Mehndi Design: करवाचौथ पर इन ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, सुंदरता में लगेगा चार चांद

Karwa Chauth 2023 Mehndi Design: सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ सबसे जरूरी त्योहारों में से एक है। इस दिन मेहंदी लगाने के लिए आप कुछ बेहतरीन डिजाइंस को अपना सकती हैं। यहां देखिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Oct 2023 01:39 PM
share Share

करवा चौथ को लेकर महिलाएं काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं और कई महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। करवा चौथ में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास करती हैं। इस मौके पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता आदि के साथ ही हाथों पर मेहंदी लगाने की परंपरा भी है। इस करवा चौथ हथेली पर पति के नाम की मेहंदी रचाने जा रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आकर्षक मेहंदी डिजाइन, जिनसे आप अपने हाथों को सजा सकती हैं। 

बेहद खूबसूरत है ये डिजाइन

करवाचौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल है। इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं। ये रचने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती को चार गुणा बढ़ा देगा। 

 

रचने के बाद हाथ दिखेंगे खूबसूरत

शादी के बाद पहले करवाचौथ के लिए आप इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं। इसे लगाना आसान है और दिखने में भी ये काफी खूबसूरत लगता है।

 

 

शेडेड डिजाइन लगते हैं खूबसूरत

शेडेड मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। महिलाओं के हाथों में इस तरह की शेडेड मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बहुत ही सुदंर लगती है। यह डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है। 

 

ट्रेंडी है ये डिजाइन

हो सकता है कि ये डिजाइन दिखने में बहुत भरा हुआ लगे लेकिन ये रचने के बाद बहुत सुंदर लगता है। करवाचौथ के लिए ये एक शानदार डिजाइन है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें