Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीDiwali 2023 Mehndi Design very simple and Beautiful front hand mehndi design you Can apply

Diwali 2023 Mehndi Design: दिवाली के मौके पर मेहंदी लगाकर बढ़ाएं हाथों की सुंदरता, देखिए बेहद सिंपल डिजाइन

Latest Mehndi Design: दिवाली के मौके पर ज्यादातर महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस दौरान मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो यहां देखिए बेहद सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 11 Nov 2023 06:28 AM
share Share

दिवाली के मौके पर ज्यादातर महिलाएं हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। इस बार 12 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दिवाली के दिन लोग अपने-अपने घरों को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाते हैं। साल के सबसे बड़े त्योहार को लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। वहीं महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं। यहां देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन- 

 

सिंपल मेहंदी डिजाइन

सर्कल मेहंदी डिजाइन काफी सिंपल होती हैं और हाथों में लगने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। आप खुद भी अपने हाथ को इस डिजाइन से सजा सकते हैं।  

अगर आप मेहंदी से भरे हुए हाथ लगाना पसंद करती हैं। तो इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं। शादीशुदा महिलाओं के हाथ में इस तरह के डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। दिवाली के लिए आप इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं। 

अगर आप चाहें तो अपने हाथों में दिवाली के शुभ मौके पर इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं। आप इस तरह के डिजाइन को चुन सकती हैं। 

दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार है ऐसे में इस त्योहार की तैयारियों के बीच आपके पास समय कम है तो आप इस तरह के डिजाइन को लगवा सकती हैं। ये फटाफट लग जाता है और दिखने में काफी अच्छे लगते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें