Sawan Mehendi Design: सावन में हाथ सजाने के लिए लगाएं ये शिव मेहंदी डिजाइन, देखकर हर कोई हो जाएगा दीवाना
- Sawan 2024 Mehendi Design: सावन महीने के शुभ अवसर पर अगर आप भी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां देखिए कुछ बेहद खास मेहंदी डिजाइन्स-

सावन के महीने के आते ही त्योहारों का आगाज हो जाता है। इस पवित्र महीने को भी शिवभक्त बड़े धूम-धाम के साथ मनाते हैं। अब किसी भी त्योहार पर महिलाओं को मेहंदी लगवाने का मौका मिल ही जाता है। मेहंदी लगाना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी सावन, तीज जैसे त्योहारों पर मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी लगाना एक परम्परा है और खासकर सुहागिन महिलाओं के जीवन में इसका खास महत्व है। अगर इस सावन के महीने में आप भी अपने हाथ मेहंदी से रचाना चाहते हैं तो यहां पर शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइंस दिए हैं। इन डिजाइन में से किसी भी एक को चुनकर आप हाथों पर लगा सकते हैं।

अगर आपको मेहंदी ज्यादा अच्छे से लगानी नहीं आती है तो इस तरह के सिंपल मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगा सकते हैं। इस डिजाइन में हथेली पर शिवलिंह बना है और साथ ही ॐ नमः शिवाय भी लिखा हुआ है। सावन महीने में हाथों को रचाने के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है।

इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को देखकर आपका भी मन मेहंदी लगवाने का कर उठा होगा। इस डिजाइन में शिव स्वरूप है। वहीं शिवलिंग पर जल चढ़ाती एक महिला भी बनी हुई है। इस डिजाइन में मंदिर की घंटियां और डमरू भी बने हुए हैं। सावन के महीने या फिर शिवरात्रि के लिए भी ये डिजाइन अच्छा है।

अगर आप सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को बना सकती हैं। ये दिखने में थोड़ मुश्किल लग सकता है, हालांकि अगर आपकी ड्रॉइंग अच्छी है तो आप इस तरह के पैटर्न को आसानी से बना सकेंंगे।
इस मेहंदी डिजाइन की शुरुआत में नंदी जी को बनाया हुआ है और हथेली पर शिवलिंग है। वहीं शिवलिंग पैटर्न के पास महादेव लिखा है। इस तरह के डिजाइन को आप आसानी से अपने हाथों पर रचा सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।