Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीkareena kapoor beauty secrets use this homemade face mask to get glowing tight skin

करीना कपूर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए करती हैं इस घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल

Kareena Kapoor Beauty Secrets: करीना कपूर अपनी स्किन पर बोटोक्स का इस्तेमाल नहीं करती। वहीं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स में ये होममेड फेस मास्क भी शामिल है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 Sep 2024 10:28 AM
share Share

करीना कपूर की लाइफ और स्टाइल पर अक्सर लोगों की नजर रहती है। वहीं लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो बोटोक्स और कॉस्मेटिक इनहैंसमेंट से दूर रहती है। वैसे करीना को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो नेचुरली ब्यूटीफुल हैं। यहीं नहीं कई बार वो अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को भी फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। वॉग को दिए इंटरव्यू में बेबो ने बताया था कि वो स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करने के लिए इस खास चीज पर भरोसा करती हैं। वहीं मेकअप से पहले भी वो स्किन को हाइड्रेट करना नहीं भूलती। तो अगर आप बढ़ती उम्र में स्किन में मॉइश्चर और इलास्टिसिटी चाहती हैं तो करीना कपूर के इस नुस्खे को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

करीना कपूर शहद से स्किन को करती हैं मॉइश्चराइज

करीना कपूर ने बताया था कि वो शहद की पतली लेयर स्किन पर लगाती है। जिससे उन्हें ना केवल नेचुरली मॉइश्चराइज स्किन मिलती है बल्कि स्किन ग्लो भी करने लगती है। शहद से बना फेस मास्क स्किन के लिए ह्यूमक्टेंट का काम करता है जो मॉइश्चर को स्किन में लॉक कर देता है। खासतौर पर 35 के बाद स्किन ड्राई होने लगती है और इलास्टिसिटी खोने लगती है। ऐसे में करीना कपूर का ये इफेक्टिव होममेड मास्क आपकी सुंदरता को बनाए रखने में मदद करेगा।

करीना कपूर ने शेयर किया था DIY होममेड फेस मास्क

करीना कपूर अक्सर नो मेकअप सेल्फी शेयर करती हैं। स्किन केयर रूटीन को शेयर करते हुए बेबो ने अपने डीआईवाई फेस मास्क वाली फोटो भी शेयर की थी। जिसमे उन्होंने चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर और विटामिन ई ऑयल को मिलाकर फेस मास्क तैयार किया था। इस फेसमास्क को लगाने से ना केवल स्किन ग्लो करती है बल्कि एक्ने और एक्ने मार्क्स से भी छुटकारा मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें