Eid Ul Adha 2024: मेहंदी की आसान डिजाइन जो हाथों की खूबसूरती को कर देंगी दोगुना
Mehndi Design 2024: बकरीद के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना है तो इन आसान सी फ्रंट एंड बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को अपने लिए चुन सकती हैं।

मेहंदी लगाए बगैर त्योहार का जश्न अधूरा सा लगता है। ईद हो या फिर बकरीद। लेकिन महिलाएं कई बार काम के सिलसिले में ठीक से मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। ऐसे में आसान और फटाफट लग जाने वाली मेहंदी की डिजाइन जरूर मदद करती हैं। इन आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन को बिना समय गंवाए हाथों पर सजाएं और बकरीद के जश्न को दोगुना कर लें।


अरेबिक डिजाइन आसान और फटाफट लग जाने वाली होती है। फूल पत्तियों के बड़े आकार की मदद से आसानी से इसे बनाया जा सकता है।
जिन लोगों को मेहंदी लगाने का ज्यादा अभ्यास ना हो वो महिलाएं आसानी से अरेबिक डिजाइन की मेहंदी बना सकती हैं।
वैसे समय की कमी है तो केवल उर्दू के कुछ अल्फाज को भी हाथों पर रचा सकती हैं। ये अच्छा लगेगा।


मेहंदी हाथों पर सजाने के साथ उंगलियों को मेहंदी से जरूर भरें। गाढ़ा रंग हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।