मेहंदी लगाने से बाल रूखे और बेजान दिख रहे तो लगाएं मेयोनीज से बना हेयर मास्क
Homemade hair mask for soft and shiny hair: मेहंदी लगाने से बाल रूखे और बिल्कुल बेजान से हो गए हैं तो उन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए मेयोनीज से बने हेयर मास्क को लगाएं।

सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग मेहंदी या कलर लगाते हैं। लेकिन ये कलर बालों को बिल्कुल रूखा और बेजान बना देता है। जो दिखने में काफी बेकार लगते हैं और उलझ भी जाते हैं। अब ये उलझे बाले सुलझने की बजाय टूटना शुरू कर देते हैं। बालों के रूखेपन और टूटने से परेशान रहती हैं तो घर में ही मेयोनीज से हेयर मास्क बनाकर बालों में लगाएं। जान लें बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कैसे घर में ही बना सकते हैं हेयर मास्क।
होममेड मेयोनीज हेयर मास्क कैसे बनाएं
मेयोनीज का इस्तेमाल वैसे तो खाने के लिए किया जाता है। लेकिन आप इसे बढ़िया हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल बिल्कुल सिल्की बन जाएंगे। बस मेयोनीज के साथ इन दो चीजों को और मिला लें।
मेयोनीज में इन दो चीजों को मिलाकर बनाएं हेयर मास्क
एक चम्मच मेयोनीज में एक चम्मच ग्लिसरी और साथ में एक चम्मच सरसों का तेल मिला लें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। जिससे कि ये बिल्कुल क्रीम जैसा बन जाए। अब इसे बालों की जड़ों को छोड़कर नीचे सिरे तक लगाना है। एक घंटे बालों में लगे रहने के बाद बालों को धो लें। सप्ताह में एक बार ये होममेड हेयर मास्क लगाने से बालों का रूखापन गायब हो जाएगा और बाल सिल्की नजर आने लगेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।