सूखी पुरानी नेल पॉलिश को ऐसे करें रियूज, बेहद काम के हैं ये ब्यूटी हैक्स

  • Tips to reuse dry nail polish: अगर आपके घर में नेल पॉलिश की खाली बॉटल्स हैं तो आप उन्हें कई तरह से यूज कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पुरानी नेल पॉलिश यूज करने का गजब का तरीका।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
सूखी पुरानी नेल पॉलिश को ऐसे करें रियूज, बेहद काम के हैं ये ब्यूटी हैक्स

कई बार बाजार से खरीदी गई महंगी नेल पॉलिश पड़ी-पड़ी गाढ़ी होकर जमने लगती है। जिससे पैसों के साथ मूड भी खराब हो जाता है। अगर बिजी रहने की वजह से आपके साथ भी अकसर यह समस्या बनी रहती है तो टेंशन छोड़कर ये फैशन टिप्स फॉलो करें। जी हां, अगर आपके घर में नेल पॉलिश की खाली बॉटल्स हैं तो आप उन्हें कई तरह से यूज कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पुरानी नेल पॉलिश यूज करने का तरीका।

पुरानी नेल पॉलिश यूज करने के लिए अपनाएं ये तरीके

नेल पॉलिश पतली करने के लिए

अगर नेल पॉलिश की बोतल में नेल पॉलिश जमकर गाढ़ी हो गई है, तो इसमें कुछ बूंदें नेल पॉलिश थिनर की डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। पुरानी जमी हुई नेल पॉलिश एक बार फिर दोबारा उपयोग के लिए तैयार हो जाएगी।

पुरानी नेल पॉलिश से बनाएं नेल आर्ट

पुरानी नेल पॉलिश को फेंकने की जगह उससे खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए छोटे ब्रश या टूथपिक की मदद से अनोखे पैटर्न बनाएं।

स्क्रैच मार्क्स छिपाएं

फर्नीचर या कार पर लगे छोटे स्क्रैच को छिपाने के लिए आप उसी रंग की नेल पॉलिश का उपयोग कर सकते हैं।

क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स

नेल पॉलिश को गहनों, फोन केस, या अन्य क्राफ्ट आइटम्स को सजाने के लिए उपयोग करें। यह रंगीन और चमकदार फिनिश लुक देता है।

पेंटिंग

सूखी नेल पॉलिश से आप पेंटिंग भी कर सकती है। यह आपकी कला को एक नया और चमकदार लुक देगा।

गर्म पानी

अगर नेल पॉलिश सूख गई है तो आप इसकी शीशी को गुनगुने पानी में डालकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से गाढ़ी हो गई नेल पॉलिश लिक्विड होकर लूज होने लगेगी। जिससे आप इसका यूज दोबारा कर सकते हैं।

नेल पॉलिश यूज करते समय बरतें ये सावधानियां

-नेल पॉलिश को कभी भी सीधा पंखे के नीचे बैठकर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से वो जल्दी सूखने लगती है।

– कमरे के तापमान में ही नेल पेंट को रखें। नेल पेंट को फ्रिज में रखने से उसे लिक्विड में थक्के बन जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें