झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का हाल
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है लेकिन सूबे में मंगलवार से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने झारखंड के तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। IMD की मानें तो जल्द झारखंड में मौसम बदल जाएगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मंगलवार से तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, अगले चार दिन तक सूबे के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा।
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को झारखंड में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़, जामतारा और धनबाद जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को झारखंड के रामगढ़, रांची, खुंटी, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़, जामतारा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, जामतारा और धनबाद जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवगढ़, जामतारा, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़ और साहेबगंज जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, सिमडेगा, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवगढ़, जामतारा, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़ और साहेबगंज जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।