Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather forecast heavy rain update in next 24 hours imd update

भारी बारिश से पानी-पानी हुआ झारखंड, अगले 2 कैसा रहेगा मौसम; IMD ने बताया

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम बदल गया है। बीते कुछ घंटों से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश की कई सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। आइये जानते हैं पूरा हाल।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 Aug 2024 01:26 PM
share Share

झारखंड में मॉनसूनी बारिश की सक्रियता बढ़ गई है। बीते कुछ घंटों से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इस दौरान प्रदेश में कई जगहों पर सड़कें भारी बारिश के कारण लबालब भर गई हैं। प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले करीब 15 घंटे से लगातार बारिश होने से पूरा शहर दरिया बन गया है। हर तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है। तालाब, नदियां और नाले उफना गए हैं। हालात ये हैं कि शहर के कई तालाब ओवरफ्लो होकर सड़क पर उनका पानी बह रहा है। लोगों के घरों तक में पानी घुस जाने से परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर ना जाएं और ज्यादा पानी और बहाव वाली जगहों पर जाने से बचें। क्योंकि ऐसी जगहों पर आपकी जान को खतरा हो सकता है। आज हुई बारिश के बाद अगले 24 घंटों में बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

रांची के बरियातू इलाके के घनी आबादी का जोड़ा तालाब में भयावह रूप ले चुका है। यह लगातार हो रही बारिश से दरिया बन गया है। दो तालाबों के बीच बनी सड़क पानी में डूब चुकी है। सामान्य दिन में तालाब का पानी करीब 5 फीट नीचे रहता है। लेकिन यह लबालब हो चुका है। थोड़ी सी सावधानी हटते ही कोई भी तालाब में गिर सकता है। हालांकि किनारे पर कई युवा राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह देते दिखे। यहां पर दो तालाब अगल-बगल हैं जो लगातार पानी बरसने के कारण एक हो गए हैं। तालाब मानो दरिया लग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें