पति-पत्नी विवाद में पत्नी ने लगाई आग, हालत गंभीर
बुमूलडा गांव में घरेलु विवाद के चलते फुलमनी सोरेंग ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना मंगलवार सुबह की है। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल...

बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाबूड़ा पंचायत के बुमूलडा गांव में घरेलु विवाद में फुलमनी सोरेंग नामक महिला ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। घटना मंगलवार के सुबह की है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि फुलमनी सोरेंग का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आवेश में आकर फुलमनी ने अपने शरीर में आग लगा ली। चिकित्स्कों के अनुसार महिला का शरीर काफी जल चुका है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।