जगरनाथ सिंह किशोर भारती तो रेणु कुमारी कन्या भारती की बनी अध्यक्ष
विवेकानन्द शिशु-विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लचरागढ़ में शुक्रवार को किशोर भारती और कन्या भारती का चुनाव हुआ। चुनाव बैलेट पेपर से प्राचार्य राजेंद्र साहू की निगरानी में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्षों...

बानो, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु-विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लचरागढ़ में शुक्रवार को किशोर भारती और कन्या भारती का चुनाव कराया गया। चुनावी प्रकिया बैलेट पेपर के माध्यम से स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र साहू के निगरानी में संपन्न हुई। मतदानकर्मी के रूप में आचार्य प्रमोद पाणिग्रही, आचार्य सुदर्शन कुमार और आचार्य अर्जुन महतो नियुक्त किए गए थे। चुनाव में स्कूल के छात्रों ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने मतदान से किशोर एवं कन्या भारती का गठन किया। किशोर भारती के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जगरनाथ सिंह,उपाध्यक्ष पद के लिए केदारनाथ सिंह, सेनापति के लिए सुभाष सिंह,सह सेनापति के लिए साहिल साहु,मंत्री पद के लिए श्रेष्ठ कुमार और सहमंत्री पद के लिए बिश्वकर्मा नायक ने चुनाव जीता।
वहीं कन्या भारती के चुनाव में अध्यक्ष पद में रेणु कुमारी, उपाध्यक्ष पद में ललिता कुमारी, सेनापति पद के लिए संध्या नायक, सह सेनापति पद में पूजा कुमारी, मंत्री पद में वर्षा कुमारी,सह मंत्री पद में श्रुति कुमारी ने चुनाव जीता। प्रचार्य राजेन्द्र साहु ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।