अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
कुरडेग के गड़ियाजोर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रामेश्वर राम नामक ग्रामीण की मौत हो गई। वह गुरुवार की रात पैदल घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा और यूडी केस दर्ज...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 25 April 2025 11:59 PM

कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़ियाजोर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रामेश्वर राम नामक एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया गया कि गुरुवार की रात रामेश्वर कही से पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।