Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsThree-Day Musical Shrimad Bhagwat Katha in Patiaamba with Maharaj Dineshanand Mridul

पतिअम्बा में श्रीमद भागवत कथा कल से

प्रखंड के पतिअम्बा साहु बस्ती में शनिवार से तीन दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। श्रीधाम वृन्दावन के कथावाचक महाराज श्री दिनेशानंद मृदुल भगवान श्री कृष्ण की जीवन गाथा का वर्णन करेंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 26 April 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
पतिअम्बा में श्रीमद भागवत कथा कल से

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतिअम्बा साहु बस्ती में शनिवार से तीन दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा में श्रीधाम वृन्दावन के प्रसीद्ध कथावाचक महाराज श्री दिनेशानंद मृदुल उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जीवन गाथा का वर्णन किया जाएगा। मौके पर कलश शोभा यात्रा, हवन, पूजा और आरती जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। बताया गया कि कार्यक्रम रोजाना शाम 7 बजे से शुरू होगी। वहीं शनिवार की सुबह 6 बजे पतिअम्बा से तूरतुरी तक कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें