Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsTaxi Accident in Koromiya Pahantoli Tata Magic Falls from Bridge

पुल से नीचे गिरी सवारी गाड़ी, चार यात्री घायल

बोलबा क्षेत्र में रविवार को एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी पुल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के नियंत्रण खोने के कारण गाड़ी पुल के नीचे गिर गई। स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 9 March 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
पुल से नीचे गिरी सवारी गाड़ी, चार यात्री घायल

बोलबा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोरोमिया पाहनटोली के समीप पुल में टकराकर टाटा मैजिक नामक एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार के दोपहर की है। बताया गया कि पूजा सुपर नामक टाटा मैजिक रविवार की दोपहर सिमडेगा से सवारी लेकर बोलबा जा रही थी। इसी क्रम में कोरोमिया पाहनटोली के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे मैजिक पुल के नीचे गिर गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यात्रियों को बाहर निकाला गया। टाटा मैजिक दुर्घटना में तीन चार यात्रियों को आंशिक चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इधर सूचना के आलोक में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए जांच शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।