कलश स्थापना के साथ चार दिनी धार्मिक कार्यक्रम शुरु
बानो, प्रतिनिधि। शिव शक्ति महिला समिति ने चार दिनी अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया। 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। शिव मंदिर में कलश स्थापित किया गया।...

बानो, प्रतिनिधि। शिव शक्ति महिला समिति लचरागढ़ की अगुवाई में चार दिनी अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड हरि कीर्तन से पूर्व 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातारवरण गुंजायमान रहा। इसके बाद महिलाएं शिव मंदिर पहुंची जहां कलश स्थापित किया गया। शनिवार को अधिवास व नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव आरंभ किया जायेगा। रविवार को भी अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम होगा। वहीं सोमवार को पुर्णाहुति व नगर भ्रमण भंडारा कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। पुरोहित सह मुख्य पुजारी प्रदीप पंडा, प्रमोद पंडा, भरतु दुबे, पुजारी रंजित पंडा, मदन पंडा, शामिल है। यजमान की भूमिका में गजेन्द्र साहू सपत्निक शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय साहू, अजय साहू, अजय साहू, सुरेश द्विवेदी, संजय द्विवेदी, गोपाल प्रसाद साहू, आषुतोष साहू, अंकित साहू, विजय साहू, अनिल दास, अंकित अग्रवाल सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।