सड़क दुर्घटना में दो घायल
बोलबा में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में नंदकिशोर सिंह और संजीत बड़ाईक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेला टांड़ के पास अनियंत्रित बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 24 Feb 2025 12:02 AM

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में नंदकिशोर सिंह और संजीत बड़ाईक शामिल है। बताया गया कि मेला टांड़ के समीप अनियंत्रित होकर बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।