Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsPriestly Ordination Ceremony of Deacon James Samad Held in Gangutoli Paris

दुनिया में शांति, न्‍याय और भाईचारा लाने के लिए होते हैं पुरोहित: बिशप

गांगुटोली पारिस में डिकन जेम्‍स समद का पुरोहिताभिषेक समारोह आयोजित किया गया। बिशप बिंसेंट बरवा ने धर्मविधि संपन्न कराई, जिसमें दर्जनों पुरोहितों ने सहयोग किया। बिशप ने कहा कि पुरोहितों का कार्य ईश्वर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 23 Feb 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
दुनिया में शांति, न्‍याय और भाईचारा लाने के लिए होते हैं पुरोहित: बिशप

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली पारिस में डिकन जेम्‍स समद का पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिशप बिंसेंट बरवा की अगुवाई में पुरोहिताभिषेक समारोह की धर्मविधि संपन्‍न कराई गई। जहां उनका सहयोग दर्जनों पुरोहितों ने किया। मौके पर मिस्‍सा गीत का संचालन कोयल दल के द्वारा किया गया। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि ईश्‍वर की कृपा व वरदान के बिना हमारे जीवन में कुछ नहीं है। हम सभी ईश्‍वर के पवित्र इच्‍छा से ही दुनिया में भेजे गए हैं। मानव जाति प्रभु येसू के बताए मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्‍त करें। पुरोहिताभिषेक ईश्‍वर का दिया हुआ वरदान है। उन्‍होंने कहा कि पुरोहितों को ईश्‍वर दुनिया में शांति, न्‍याय और भाईचारा लाने के लिए हुआ है। आज के युग में पुरोहिताई जीवन जीना कठिन है। बिशप ने कहा कि पुरोहित ईश्वर के चरवाहा होते हैं। वे दया व प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचने का काम करते हैं। पुरोहित किसी के चाहने से नहीं, बल्कि प्रभु यीशु के बुलावे पर ही बनते हैं। डिकन जेम्‍स समद ईश्वर के बुलावे पर यहा तक पहुंचे हैं। वे भविष्‍य में पूरी ईमानदारी व पवित्रता के साथ प्रभु यीशु के सुसमाचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। बिशप ने सभी पुरोहितों को कहा कि आप पूरी निष्ठा से मानव समाज के कल्याण ख्रीस्‍तीय धर्म समाज के विकास के लिए काम करें। मिस्‍सा पूजा की समाप्ति के पश्चात स्थानीय महिलाओं ने आदिवासी नृत्य पेश की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें