झामुमो बानो प्रखंड इकाई ने जिला सचिव को बताई समस्या
सिमडेगा में झामुमो बानो प्रखंड इकाई के पदधारियों ने जिला सचिव शफीक खान से मुलाकात की। नेताओं ने प्रखंड की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला सचिव ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाWed, 7 May 2025 11:29 PM

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो बानो प्रखंड इकाई के पदधारियों ने बुधवार को झामुमो जिला सचिव शफीक खान से मुलाकात की। मौके पर प्रखंड के झामुमो नेताओं ने जिला सचिव को प्रखंड की विभिन्न जन समस्याओ से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला सचिव ने पार्टी स्तर से सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर नगर अध्यक्ष अनस आलम, बानो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, आलोक बारला, लोरेंस बागे, लुथर भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।