महिलाओं के मान सम्मान से ही है देश का मान सम्मान
सिमडेगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाजार समिति में महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ, जिसमें प्रशासनिक और समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सिमडेगा कॉलेज...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को बाजार समिति परिसर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी भरत प्रसाद के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी एवं कर्मी के रुप में कार्य करने वाली महिलाओं एंव समाज के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीएसडब्लु सुरजमुनी कुमारी, श्रम नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा, सीडीपीओ अर्चना सिंह, महिला थाना प्रभारी ईश्वरी बाड़ा, डीएओ मुनेंद्र दास, अगुस्टीना सोरेंग, पणन सचिव दीपांकर कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी लोगों को महिला दिवस की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही देश का मान सम्मान है। उन्होंने कहा कि महिला की सृष्टिकर्ता होती है। महिला के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। अतिथियों ने कहा कि पृथ्वी में महिला को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए हम सभी लोगों का भी दायित्व है कि हम महिलाओं के मान सम्मान और उनके सुरक्षा के प्रति गंभीर रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को समाज सेवी भरत प्रसाद के द्वारा साड़ी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अधिवक्ता तेजबल शुभम, मनोज सिन्हा, एभनजीलिस्ता कंडुलना सहित काफी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।
पीएस महिला कॉलेज में मना अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कॉलेज के महिला कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य रुप से पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, सचिव मरियम हेमरोम, अधिवक्ता अलका बागे, अधिवक्ता रेणु लकड़ा के हाथों शॉल ओढ़ाकर साम्मनित किया गया। मौके पर प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर, दुर्गविजय सिंह देव, सरिता केशरी, निशात अंजुम, आरके काशी, सुमन लकड़ा, प्रियंका राज मुंडा, सुमन केरकेट्टा शालिनी लुगुन, मनोरमा सुनीता मिंज, राबिया तब्बसूम, किरण माला देवी, सतीश सिंह रवि पाढ़ी सहित कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।
सिमडेगा कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
विश्व अंतराष्ट्रीय दिवस के मौके पर शनिवार को सिमडेगा कॉलेज की छात्राओं के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरुक किया गया। इसके बाद कॉलेज सभागार में कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद, डॉ तिरियो एक्का, प्रो संजोती लकड़ा, प्रो आलिव डुंगडुंग, प्रो उर्मिला देवी और प्रो विश्वेश्वर मुंडा ने दीप जलाकर किया। इधर जुनियर कैब्रीज, संत जेवियर कॉलेज, ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम में अजीविका मिशन के द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।