जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के चार आरोपी गए जेल
जलडेगा थाना क्षेत्र में चार फरवरी 2025 को अनुकरण होरो का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। अपहरणकर्ताओं ने उसे बनजोगा जंगल में ले जाकर मारपीट की, लेकिन अनुकरण ने मरने का नाटक किया जिससे वे भाग...

जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बड़काटोली निवासी अनुकरण होरो को चार फरवरी 2025 को कुछ लोगों के द्वारा जान से मारने की नियत से अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद अपहरणकर्ता इसे बनजोगा जंगल ले जाकर इसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान अनुकरण जमीन में गिरकर मरने का नाटक करने लगा। जिसके बाद अपहरणकर्ता उसे उसी हालत में छोड़ का भाग गए। बाद में वह घायलावस्था में घर पहुंचा। इसके बयान के आधार पर पुलिस इस संबंध में जलडेगा थाना काण्ड सं0- 11/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी जस्टिन तोपनो, मंगल तोपनो, लक्ष्मण सोय, और प्रेम किस्कु को गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने घटना में अपनी संलि्प्ता स्वीकार की है।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।