मिर्ची की खेती कर देवंती ने अपनी सादे जीवन में घोला स्वाद
केरसई प्रखंड की निवासी देवंती देवी ने सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर मिर्ची की खेती शुरू की। 2017 में महिला समूह से जुड़ने के बाद, उन्होंने 2022 में प्रशिक्षण लिया और 20 डिसमिल में खेती की। अब एक एकड़...

केरसई। सरकारी सुविधा का सदुपयोग किया जाए तो जीवन स्तर पर सुधार देखने को मिलता है। केरसई प्रखंड के बासेन बथानटोली निवासी देवंती देवी इसका उदाहरण है। देवंती देवी ने सरकारी सुविधा का लाभ उठाकर मिर्ची की खेती कर अपनी सादी जिंदगी में स्वाद डालने का काम किया है। बताया गया कि देवंती देवी एक गृहणी की तरह अपना जीवन सादे तरीके से जी रही थी। इसी बीच वर्ष 2017 में देवंती सरकार द्वारा बनाए जा रहे महिला समुह से जुड़ी। वर्ष 2022 में देवंती जेएसएलपीएस और एफटीसी द्वारा आयोजित मिर्ची की खेती के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर आधुनिक तरीके से मिर्ची की खेती करने का तरीका सीखा।
इसके बाद अपने 20 डिसमिल जमीन में मिर्ची की खेती की। पहले वर्ष खेती में अच्छी फसल हुई और देवंती को मुनाफा हुआ। इसके बाद इस वर्ष देवंती ने महिला समुह के माध्यम से 50 हजार रुपए का लोन लेकर अपने एक एकड़ जमीन में मिर्ची की खेती की। देवंती के मेहनत के कारण जमकर पैदावार हुई। देवंती ने बताया कि अपने फसल को बेचकर वह अबतक 45 हजार रुपए मुनाफा कमा चुकी है। उन्होंने बताया कि मिर्ची के फसल से इस वर्ष एक लाख के लगभग लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए जेएसएलपीएस के सभी अधिकारी, महिला समुह की सभी सदस्यों और डीसी अजय कुमार सिंह के प्रति अभार व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।