Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsElephant Tramples Elderly Woman to Death in KhaliJor Jungle Incident

बकरी चराने जंगल गई वृद्धा को हाथी ने कुचला, मौत

कुरडेग के खालीजोर ताला टोंगरी जंगल में एक हाथी ने 65 वर्षीय बालमती देवी को कुचल कर मार डाला। रविवार शाम को वह बकरी चराने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। सोमवार सुबह खोजने पर उसका क्षत विक्षत शव मिला। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 29 April 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
बकरी चराने जंगल गई वृद्धा को हाथी ने कुचला, मौत

कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर ताला टोंगरी जंगल में हाथी ने एक वृद्ध महिला को कुचल कर मार डाल। घटना रविवार के देर शाम की है। जानकारी के अनुसार खालीजोर खास बस्ती निवासी बालमती देवी रविवार को गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ बकरी चराने जंगल गई थी। बालमती के साथ गई दो महिलाएं बकरियों को लेकर जल्दी जंगल से बाहर निकल गई। लेकिन बालमती जंगल में रह गई। देर रात तक बालमती वापस घर नहीं लौटी। जंगल में हाथी होने की जानकारी मिलने पर परिजन भी रात को जंगल की ओर नहीं गए। रविवार सुबह होते हुए गांव वाले और परिजन बालमती को खोजने जंगल गए। इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी सोमवार की सुबह जंगल पहुंची। काफी ढूढ़ने के बाद महिला का क्षत विक्षत कुचला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने महिला के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया था। इधर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षत विक्षत शव को जमाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर नथुनी सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मृतका के बेटे को तत्काल मदद के रुप में दस हजार रुपए की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि मुआवजा की शेष राशि की भुगतान जल्द किया जाएगा। इधर जंगल में हाथी आने की सूचना पर लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें