किसानों के बीच मूंग दाल बीज का हुआ वितरण
बानो हिटी के प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 21 किसानों के बीच मूंग दाल का वितरण किया गया। बीडीओ नुतन मिंज ने 19 किसानों को 4-4 किलो और 2 किसानों को 8 किलो मूंग का बीज दिया। उन्होंने किसानों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 1 March 2025 12:37 AM

ठेठईटांगर, बानो हिटी। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 21 किसानों के बीच मूंग दाल का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ नुतन मिंज ने किसानों के बीच दाल का वितरण किया। बताया गया कि 19 किसानों के बीच 4 -4 किलो वही 2 किसानों को 8 किलो मूंग का बीज दिया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ नूतन मिंज ने सभी किसानों को मेहनत करते हुए कृषि कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की योजनाओं का लाभ ले, सरकार किसानों की सहायता के लिये हमेशा तैयार है। मौके पर आत्मा के कर्मी उपस्थित थे। इधर बानो प्रखंड में भी कई किसानों के बीच मूंग दाल बीज का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।