खेतो का भ्रमण कर छात्रों ने जाना कृषि कार्य से संबंधित जानकारी
सिमडेगा में केंद्रीय विदयालय के छात्रों को कृषि कार्य की जानकारी देने के लिए भ्रमण कराया गया। प्राचार्या पी लकड़ा के नेतृत्व में छात्रों को किसान प्रभुदास केरकेट्टा के खेतों का दौरा कराया गया, जहां...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केंद्रीय विदयालय द्वारा कक्षा तीन से लेकर पांच तक के छात्रों को कृषि कार्य की जानकरी देने के उददेश्य से भ्रमण कराया गया। स्कूल की प्राचार्या पी लकड़ा ने बताया कि छात्रों को प्रभुदास केरकेट्टा के खेत का भ्रमण कराया गया। उन्होंने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कृषि, पर्यावरण, और जैव विविधता के बारे में अधिक जानकारी देना। किसान प्रभुदास केरकेट्टा ने छात्रों को धान के खेत में ले जाकर उन्हें धनरोपनी की प्रक्रिया बताई। इसके बाद बगान में लगाए गए विभिन्न फलदार वृक्ष के संबंध में भी जानकारी दी। छात्रों को सब्जी की खेती भी दिखाते हुए खेती करने के तरीके की जानकारी देते हुए कृषि कार्य के प्रति जागरुक किया गया। किसान प्रभुदास ने ग्राीन हाउस के माध्यम से भी खेती करने की जानकारी दी। कृषि संबंधी कार्य की जानकारी प्राप्त करने के बाद छात्रों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभुदास के प्रति अभार व्यक्त किया। मौके पर शिक्षक टी डुंगडुंग नरेंद्र जयसवाल, अश्विनी पांडे अभिशांत श्रीवास्तव, अनुपा केरकेट्टा, कुमुद केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।