महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से पुरा समाज होगा विकसित: जोसिमा खाखा
सिमडेगा के तुमडेगी पारिसर में काथलिक महिला संघ का 31वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। उद्घाटन जोसिमा खाखा ने किया, जिन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता और लैंगिक भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। तुमडेगी पारिसर में सिमडेगा धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरु हो गया। सम्मेलन का उद्घाटन विजी फा इग्नासियुस टेटे,काथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, संघ की अनिता रानी टोप्पो, सुचिता जोजो, सि बेर्नादेत कुजूर, सुशीला लकड़ा आदि ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर एवं माता मरिया का झंडोत्तोलन कर किया। मौके पर जोसिमा खाखा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे। जबकि रोजगार की संभावनाएं विषय पर मेरी लकड़ा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संत मोनिका की तस्वीर पर अनिता रानी टोप्पो ने मर्ल्यापण किया। जोसिमा खाखा ने कहा कि आज महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने की जरुरत है। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव को खत्म करना होगा। संदेह करने के बजाय, महिलाओं एवं बेटियों को खुली हवा में सांस लेने दें। तभी आधी आबादी समाज में बराबरी हासिल कर पायेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में प्राथमिकता मिल रही है और इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है। फिर भी महिलाओं को और अधिक मेहनत और आवाज उठाने की जरूरत है। इसके लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। जोसिमा ने कहा कि महिलाओं को अवसरों की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि खुद आगे बढ़कर अपने लिए नए रास्ते तलाशने होंगे। किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। आज महिलाएं न केवल अपने परिवार को संवार रही हैं, बल्कि वे समाज की नई पीढ़ी को सही दिशा में मार्गदर्शन भी दे रही हैं। कार्यक्रम में जोसफा कुजूर, क्लारा बा:, फिलिसिता एक्का कतरीना खेस, अनिमा कुजूर, अनिमा खेस सहित कई पुरोहित, धर्मबहनें सहित हजारों की संख्या में धर्मबहनें उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।