Hindi NewsJharkhand NewsSimdega News31st Annual Conference of Salgapos Bhikhariet Catholic Women s Association Focuses on Employment Opportunities

बेरोजगारो को स्वरोजगार से जोड़ रही है राज्य सरकार: अनिल कंडुलना

सालगापोस भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ का 31वां वार्षिक अधिवेशन भुकुमुंडा पल्ली में मनाया गया। मुख्य अतिथि अनिल कंडुलना ने रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 24 Feb 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
बेरोजगारो को स्वरोजगार से जोड़ रही है राज्य सरकार: अनिल कंडुलना

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सालगापोस भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ का 31 वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार को भुकुमुंडा पल्ली में धूमधाम से मनाया गया। फा थोमस सोरेंग की अगुवाई में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कंडुलना उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित मसीही धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए जनसमूह को रोजगार की संभावनाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी संगठन या संस्था के लिए काम करना और बदले में वेतन या मुआवजा मिलना। उन्होंने कहा कि अगर हमें स्वरोजगार करने की लग्न होती तो हम और हमारा समाज आज बहुत आगे निकल गए होते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवक - युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना चला रही है, जिसमें पचास हजार से पचीस लाख रुपए तक प्रत्येक को 40 प्रतिशत अनुदान पर लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार हमें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जो प्रयास कर रही है,निश्चित रूप से आने वाला समय यह राज्य विकसित राज्य की श्रेणी की गिनती में होगा और समृद्ध झारखंड भी बनेगा। मौके पर सालगापोश भिखारिएट के डिन फादर थॉमस सोरेंग, नोवास केरकेट्टा, राजेश टोप्पो, अल्बर्ट टोप्पो, फा इग्नेस डुंगडुंग, फा अभय तिग्गा के अलावे कई सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें