संगठित होकर महिलाएं समाज में ला सकती है क्रांतिकारी बदलाव: जोसिमा
प्रखंड के समसेरा मंडली में नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च महिला संघ का 16वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। सभा में जोसिमा खाखा ने महिलाओं से संगठित होकर बदलाव...

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा मंडली में नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च महिला संघ का 16वां वार्षिक अधिवेशन का समापन किया गया। मौके पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन कई पादरी की उपस्थिति में किया गया। वार्षिक सम्मेलन में काथलिक महिला संघ बीरू भिखारियेट की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा इसकी सुनो मूल विषय पर अपना बात रखने के लिए उपस्थित हुई। उन्होंने कहा हम सभी महिलाएं संगठित होकर गांव, समाज व देश मे क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। हम सभी माता बहनें जागरूक होंगे, तो देश मे नई क्रांति आएगी। गांव, समाज व देश तरक्की करेगा और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ेगा। हम उन्नति के रास्ते आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल में बुराई से अच्छाई की ओर,भटकाव से सन्मार्ग की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को इसे पढ़ने की आदत डालने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं को संगठित होने का आह्वान किया। मौके पर महिलाओं के बाइबल पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर पादरी गोविंदा महतो, बांसजोर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज़ मिंज, महिला संघ की अध्यक्ष इंदुबाला कुजूर सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।