Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSIT Seizes 22 Bags of Illegal Opium in Jharkhand Arrests Principal Munda

कुचाई : तरम्बा में घर से 5.78 लाख का डोडा जब्त, एक गिरफ्तार

एसआईटी ने सरायकेला जिले के तरम्बा गांव से 22 बोरा प्रतिबंधित डोडा बरामद किया है। प्रधान मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। डोडा की कीमत 5.78 लाख रुपये बताई गई है। यह अभियान अवैध अफीम की खेती के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाFri, 7 March 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
कुचाई : तरम्बा में घर से 5.78 लाख का डोडा जब्त, एक गिरफ्तार

खरसावां (जमशेदपुर), संवाददाता एसआईटी ने सरायकेला जिले के कुचाई के दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से 22 बोरा प्रतिबंधित अवैध डोडा बरामद किया है। साथ ही प्रधान मुंडा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। घर से बरामद डोडा की कीमत 5.78 लाख बतायी जा रही है।

गुरुवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कुचाई थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि तस्करी के लिए डोडा को घर में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एसपी को सूचना मिली कि तरम्बा गांव के एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा छिपाकर कर रखा गया है। इसके बाद उनके नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी। एसआईटी ने तरम्बा गांव में प्रधान मुंडा, पिता सोहराय मुंडा के घर में दबिश दे 22 बोरा डोडा बरामद किया। साथ ही प्रधान मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टीम में ये थे शामिल : टीम में एसडीपीओ के अलावा कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, कुचाई व दलभंगा में तैनात सैट व सशस्त्र बल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें