केयू : शिक्षकों की 10 साल से नहीं मिला है पदोन्नति
सरायकेला कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पिछले 10 वर्षों से पदोन्नति नहीं मिली है। झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण सहायक प्रोफेसरों की पदोन्नति अटकी हुई है। कुलसचिव ने बताया कि मामले पर समिति...

सरायकेला कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पिछले 10 साल से पदोन्नति नहीं हुई है। जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। झारखंड सरकार लंबे समय से अपने नियम को नहीं बदल रहा है और सहायक प्रोफेसर को पदोन्नति नहीं दे रही है। टाइम बॉन्ड के तहत कई शिक्षकों ने प्रोफेसर के पद में पदोन्नति को लेकर अपनी योग्यता प्रस्तुत की थी। लेकिन सरकार की उदासीन रवैया के वजह से 10 साल से पदोन्नति नहीं हो पाई। अभी भी कई शिक्षक प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति की योग्यता होने के बावजूद भी उन्हें पदोन्नति नहीं दिया गया। सहायक प्रोफेसर को 10 सालों से पदोन्नति नहीं मिला है। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति होना है। लेकिन इन सबों की पदोन्नति अभी तक नहीं हो पाई है। इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पी सियाल ने बताया कि पदोन्नति संबंधित मामले को लेकर कमेटी बनाया गया है। साथ ही जिन शिक्षकों को पदोन्नति होना है उनका रिपोर्ट तैयार कर झारखंड सरकार के पास भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से किसी तरह के पदोन्नति नहीं हुई है। जिसकी वजह से कई शिक्षक का पदोन्नति सहायक प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर पर नहीं हो पाई है। कोल्हन विश्वविद्यालय में लगभग 40 से अधिक सहायक प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर पर पदोन्नति होंगे। लेकिन अभी तक इन शिक्षकों के पदोन्नति नहीं हो पाई है।
शिक्षकों की पदोन्नति नहीं होना दुर्भाग्य: डॉ विजय प्रकाश
कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति की समस्या कोल्हान विश्वविद्यालय में बनी हुई है। लेकिन सरकार इस पर किसी तरह का समाधान नहीं कर रहा है। सरकार को लगातार पत्राचार करने के बावजूद भी सहायक प्रोफेसर की पदोन्नति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार से मांग है कि नियमित रूप से शिक्षकों की पदोन्नति किया जाए। ताकि उनका लाभ उन्हें मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।